अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद बौखलाया रूस, चीन के समर्थन में दी नसीहत, इस मसले पर भारत का क्या है प्लान ?

अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद बौखलाया रूस, चीन के समर्थन में दी नसीहत, इस मसले पर भारत का क्या है प्लान ?
ताइवान विवाद अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद बौखलाया रूस, चीन के समर्थन में दी नसीहत, इस मसले पर भारत का क्या है प्लान ?
हाईलाइट
  • अमेरिक की हरकत चिढ़ाने वाली

डिजिटल डेस्क, ताइपे। अमेरिका एक बार फिर दुनियाभर में चर्चा का केंद्र बन चुका है। अमेरिका और चीन के बीच इन दिनों ताइवान को लेकर घमासान मचा हुआ है। बीते मंगलवार को अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा ने चीन की चिंता और बढ़ा दी। यहां तक कि चीन अपनी बौखलाहट में अमेरिका को धमकी तक दे डाली। चीन की तमाम धमकियों को नजरअंदाज कर पेलोसी ताइवान की यात्रा पर आकर अमेरिका वापस भी चली गईं। अब रूस भी इस मसले पर चीन के समर्थन में कूद पड़ा है।

रूस ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाया है कि उसकी कार्रवाई चिढ़ाने वाली है। रूसी विदेश मंत्री नैन्सी पेलोसी ने अमेरिका के इस कदम पर अपनी आपत्ति जताई और कहा कि अमेरिका को कोई करारा जवाब नहीं मिला है इसलिए वह इस तरह की हरकतें कर रहा है। रूस जहां चीन के समर्थन में उतरा है वहीं भारत अभी तक इस मसले पर खामोश है। लोगों का कहना है कि अगर अमेरिका और चीन के बीच ताइवान को लेकर स्थिति बिगड़ती है तो भारत वही करेगा जैसे यूक्रेन व रूस युद्ध में किया। हालांकि, अभी कुछ कहना जल्दबाजी ही होगा।

चीन की धमकियां रहीं बेअसर

विगत कई महीनों से रूस और चीन के बीच युद्ध जारी है। इसी बीच अमेरिका ने ताइवान मसले पर हस्तक्षेप कर चीन की चिंता बढ़ा दी है। चीन और अमेरिका के बीच बढ़ती तल्खी में रूस भी चीन का खुलकर समर्थन कर रहा है। रूस ताइवान मसले पर अमेरिका पर बौखलाहट दिखाई है। हालांकि, रूस का चीन के समर्थन में उतरना वाजिब भी है क्योंकि यूक्रेन को अमेरिका खुलकर समर्थन कर रहा है यहां तक कि युद्ध सामग्री भी उपलब्ध करा है। इन सभी के बीच अब ताइवान का मुद्दा भी गरमा गया है।

नैन्सी पेलोसी ने ताइवान का दौरा कर चीन को इशारों में बता दिया कि उसकी गीदड़ भभकी से अमेरिका डरने वाला नहीं है। दोनों देशों के बीच चल रही तनातनी के बीच दुनिया को एक और डर सताने लगी है कि कहीं अमेरिका और चीन आमने-सामने न आ जाए। दुनिया जहां रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर तमाम समस्याएं झेल रही है, अगर अमेरिका और चीन के साथ ऐसी संभावना बनीं तो लोगों की मुश्किलें बढ़ जाएगी। दुनिया भर में रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की वजह से महंगाई और मंदी का दौर जारी है। 

अमेरिका ने दी चीन को नसीहत

चीन अमेरिकी स्पीकर के दौरे को लेकर धमकाता रहा लेकिन नैन्सी पेलोसी एक कदम भी पीछे नहीं हटीं और ताइवान पहुंकर चीन को बदले में नसीहत भी दे डालीं। उन्होंने कहा कि हम ताइवान का हर तरह का साथ देंगे और उसकी सुरक्षा के लिए तत्पर रहेंगे। उनका यह बयान चीन को खुली चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है। चीन इस वक्त अमेरिका पर पूरी तरह से बौखला गया है यहां तक संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी सरकार के रवैए पर अपना विरोध दर्ज कराया है। 

Created On :   3 Aug 2022 12:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story