- Dainik Bhaskar Hindi
- International
- America: California mass shooting, gunman kills 12 people in bar
दैनिक भास्कर हिंदी: अमेरिका: कैलिफोर्निया में हुई गोलीबारी, हमलावर समेत 13 लोगों की मौत

हाईलाइट
- अमेरिका के केलिफोर्निया में हुई गोलीबारी
- हमलावर समेत 13 लोगों की हुई मौत
- शेरिफ के एक उप अधिकारी को भी लगी गोली
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया में बुधवार की रात एक बार में अचानक ही बंदूकधारी बदमाश ने हमला कर दिया। इस अंधाधुंध फायरिंग में 12 लोगों की मौत हो गई, साथ ही हमलावर भी मारा गया। इस घटना की जानकारी काउंटी में शेरिफ के एक कैप्टन ने दी है। वेंटूरा काउंटी शेरिफ के ऑफिस कैप्टन गैरो कुरेदजियान ने बताया कि बार में एक कॉलेज के स्टूडेंट्स की पार्टी चल रही थी जिसमें सैकड़ों लोग मौजूद थे। घटना में शेरिफ के एक उप अधिकारी को भी गोली लगी है।
शेरिफ के प्रवक्ता ने बताया कि थाउजंड ओक्स के बॉर्डरलाइन बार एंड ग्रिल में गोली चलने की जानकारी सबसे पहले रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर मिली थी। थाउजंड ओक्स लॉस एंजिलिस से करीब 40 मील की दूरी पर स्थित है। उप अधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंचे तब उन्होंने भी गोली चलने की आवाज सुनी। अधिकारी मामले में जांच कर रहे हैं। तत्काल इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने ‘एबीसी-7 आईविटनेस न्यूज’ को बताया कि एक शख्स ने बंदूक से कई बार गोलियां चलाईं और धुंए वाला बम उड़ाने के बाद उसने फिर से गोलीबारी की। एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि उन्होंने एक सुरक्षाकर्मी और एक महिला खजांची को गोली लगते देखा। पुलिस ने ‘लॉस एंजिलिस टाइम्स’ को बताया कि घटना में कम से कम 30 गोलियां चलीं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की दर्जनभर गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और हमलावर पर गोलियां दागना शुरू कीं। घटना में हमलावर की भी मौत हो गई। वहीं अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: कश्मीर में LOC पर सीजफायर का उल्लंघन, पुंछ में मोर्टार से भारी गोलीबारी
दैनिक भास्कर हिंदी: अमेरिका: लॉस एंजेलिस के सुपरमार्केट में गोलीबारी, महिला की मौत, एक युवती घायल
दैनिक भास्कर हिंदी: अमेरिका में हुई गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत, आरोपी पर 10 हजार डॉलर का ईनाम
दैनिक भास्कर हिंदी: अमेरिका: टेक्सास के हाई स्कूल में गोलीबारी, 10 की मौत
दैनिक भास्कर हिंदी: YouTube ऑफिस में गोलीबारी: पॉलिसी से नाराज थी महिला, बॉयफ्रेंड को भी चाहती थी मारना