अमेरिकीय व्हाइट हाउस ने युद्ध रूकवाने को लेकर भारत पर जताया भरोसा, कहा पीएम मोदी रोक सकते है रूस -यूक्रेन युद्ध

American White House expresses confidence in India to stop war, says PM Modi can stop Russia-Ukraine war
अमेरिकीय व्हाइट हाउस ने युद्ध रूकवाने को लेकर भारत पर जताया भरोसा, कहा पीएम मोदी रोक सकते है रूस -यूक्रेन युद्ध
रूस-यूक्रेन तनाव अमेरिकीय व्हाइट हाउस ने युद्ध रूकवाने को लेकर भारत पर जताया भरोसा, कहा पीएम मोदी रोक सकते है रूस -यूक्रेन युद्ध
हाईलाइट
  • आज युद्ध का युग नहीं

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। अमेरिका की ओर से एक बार फिर रूस- यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता जॉन किर्बी  ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रोक सकते है। यूएस की तरफ से ये बयान ऐसे समय में आया हैं जब दो दिन पहले ही भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल दो दिन के रूस यात्रा से वापस लौटे हैं। डोभाल ने यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से लंबी बातचीत भी की।

जॉन किर्बी ने अपनी बातचीत में आगे कहा कि मुझे लगता है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन के पास युद्ध रोकने के लिए अभी भी समय है। किर्बी ने ये भी कहा पुतिन युद्ध को रोक सकते हैं, लेकिन युद्ध को रोकने की बजाए वो क्रूज मिसाइलों को ऊर्जा और बिजली के बुनियादी संरचना पर हमला कर रहे है। युद्ध को रोकने के लिए पीएम मोदी द्वारा उठाए गए कदमों का अमेरिका समर्थन करेगा। ये सब कहने के पीछे जॉन किर्बी का मानना है कि पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से चर्चा करके उन्हें इस युद्ध को रोकने के लिए मना सकते हैं उनके ऐसा करने से दोनों देशों के बीच की शत्रुता समाप्त हो जाएगी।

जॉन किर्बी ने रूसी राष्ट्रपित व्लादिमीर पुतिन पर निशाना साधते हुए कहा कि मानवीय संकट को रोकने के लिए कई पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए ताकि मानवता को बचाया जा सके। हमारा यही प्रयास है कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए रूस को रोका जाए। इस समय यूक्रेन की स्थिति को लेकर किर्बी ने पुतिन को जिम्मेदार ठहराया।

आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2022 में उज्बेकिस्तान के समरकंद में द्विपक्षीय बैठक के दौरान

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि आज युद्ध का युग नहीं है।

 

 

 

Created On :   11 Feb 2023 3:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story