इनसीन जेल में बम धमाका, आठ लोगों की मौत, दस घायल 

Bomb explodes in Myanmars Insein prison, killing eight, injuring ten
इनसीन जेल में बम धमाका, आठ लोगों की मौत, दस घायल 
म्यांमार इनसीन जेल में बम धमाका, आठ लोगों की मौत, दस घायल 
हाईलाइट
  • यह धमाका जेल के प्रवेश द्वार पर हुआ जिसमें दो पार्सल बम विस्फोट हुए थे

डिजिटल डेस्क, यांगून। म्यांमार देश की पुरानी राजधानी यांगून में स्थित देश की सबसे बड़ी जेल इनसीन जेल में बम विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में कुल 8 लोगों ने अपनी जान गवां दी हैं जबकि 10 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनसार मरने वालों में पांच लोग विजिटर थे जबकि तीन लोग जेल अधिकारी थे। 

गौरतबल हैं कि यह बम धमाका बुधवार 19 अक्टूबर को इनसेन जेल के मेल रुम में हुआ। यह जेल म्यांमार की सबसे बड़ी जेल हैं और इसमें भारी सैन्य मैजूदगी भी होती हैं। इस जेल में दस हजार से अधिक कैदी सजा काट रहे हैं। इन कैदियों में कई राजनीतिक कैदी भी शामिल हैं। स्थानिय लोगों के अनुसार यह धमाका जेल के प्रवेश द्वार पर हुआ जिसमें दो पार्सल बम विस्फोट हुए थे।  

नोट- खबर में अपडेशन जारी है। 
 

Created On :   19 Oct 2022 9:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story