बुर्किना फासो में आतंकवादी हमले में 35 नागरिकों की मौत, 80 आतंकी भी मारे गए

डिजिटल डेस्क, ओयूगाडॉउगॉउ। अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में एक आतंकवादी हमले में 35 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। हालांकि सुरक्षाबलों ने हमले के दौरान 80 आतंकियों को भी मार गिराया। यह हमला मंगलवार को देश के उत्तरी क्षेत्र के अरबिंदा शहर में किया गया था, जिसमें जान गंवाने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। इसकी जानकारी बुर्किना फासो के राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने दी।

राष्ट्रपति काबोर ने अपने ट्वीट में बताया कि "हमारे सैनिकों की वीरतापूर्ण कार्रवाई ने 8 आतंकियों को मार गिराया। इस हमले में 35 नागरिकों की मौत हो गई, जिनमें अधिकांश महिलाएं थी।" इसके अलावा उन्होंने देश में इस हमले के बाद दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट किया कि "मैंने आतंकवादी हमले में मारे गए नागरिकों और शहीद हुए सैनिकों की याद में 25 दिसंबर से पूरे देश में 48 घंटे के राष्ट्रीय शोक का फैसला लिया है।"

राष्ट्रपति काबोर ने आगे लिखा कि "आइए इस क्रिसमस में हम अपने देश के खिलाफ आतंकवादी हमलों से पीड़ित हुए परिवारों के लिए अच्छे जीवन की कामना करें और अपने वीर सैनिकों के प्रति सहानुभूति दर्शाएं, जो जो देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वीरता से लड़ते हैं।"

Created On :   25 Dec 2019 3:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story