चीनी रक्षा मंत्री ने शांगरीला वातार्लाप पर क्षेत्रीय व्यवस्था के चीनी दूरदृष्टि पर प्रकाश डाला

Chinese Defense Minister Highlights Chinese Vision of Regional Order on Shangrila Conversation
चीनी रक्षा मंत्री ने शांगरीला वातार्लाप पर क्षेत्रीय व्यवस्था के चीनी दूरदृष्टि पर प्रकाश डाला
चीन चीनी रक्षा मंत्री ने शांगरीला वातार्लाप पर क्षेत्रीय व्यवस्था के चीनी दूरदृष्टि पर प्रकाश डाला
हाईलाइट
  • शांतिपूर्ण विकास

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीनी स्टेट काउंसलर और रक्षा मंत्री वेइ फंगह ने 19वें शांगरीला वातार्लाप में क्षेत्रीय व्यवस्था पर चीन की दूरदृष्टि पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि मानव समुदाय कई संकटों का सामना कर रहा है। इसका रास्ता बहुपक्षवाद की सुरक्षा व कार्यान्वयन कर मानव के साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण है। चीन के विकास को नहीं रोका जा सकता और चीन को शांतिपूर्ण विकास पर चलने का दृढ़ संकल्प है। चीन का विकास खतरे के बजाय विश्व शांति व विकास के लिए भारी योगदान है।

उन्होंने कहा कि चीन प्रतिरक्षात्मक नीति पर कायम रहता है। चीनी सेना हमेशा शांति की सेना है और राष्ट्रीय प्रभुसत्ता, सुरक्षा और विकास के हितों की सुरक्षा करने की प्रतिबद्धता है।

थाईवान सवाल की चर्चा में उन्होंने बल दिया कि थाईवान चीन का थाईवान है। थाईवान सवाल चीन का आंतरिक सवाल है। राष्ट्रीय पुनरेकीकरण निश्चय ही पूरा किया जाएगा। अगर किसी को थाईवान को अलग करने का दुस्साहस है, तो हम जरूर ही किसी भी कीमत पर लड़ाई लड़ेंगे। किसी को चीनी सेना का सुदृढ़ संकल्प और मजबूत क्षमता कम नहीं आंकना चाहिए। वेइ फंगह ने दक्षिण चीन सागर, चीन-अमेरिका संबंध और यूक्रेन संकट पर चीन के रुख का व्याख्यान भी किया।

सोर्स- आईएएनएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   12 Jun 2022 5:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story