चीनी महिला अंतरिक्ष यात्री वांग याफिंग ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक दिन बिताये

Chinese female astronaut Wang Yaping spent more than 100 days in space
चीनी महिला अंतरिक्ष यात्री वांग याफिंग ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक दिन बिताये
नया रिकार्ड चीनी महिला अंतरिक्ष यात्री वांग याफिंग ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक दिन बिताये
हाईलाइट
  • चीनी महिला अंतरिक्ष यात्री वांग याफिंग ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक दिन बिताये

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। हाल ही में चीनी शनचो नंबर 13 अंतरिक्ष यान के क्रू सदस्यों ने अंतरिक्ष में तीन महीने बिताये हैं। इस तरह चीनी महिला अंतरिक्ष यात्री वांग याफिंग ने कुल मिलाकर अंतरिक्ष में 100 से अधिक दिन बिताये हैं, जो चीनी महिला अंतरिक्ष यात्री के लिए एक नया रिकार्ड है। इससे पहले शनचो नंबर 10 की उड़ान में वांग याफिंग ने भी हिस्सा लिया था।

शनचो 13 अंतरिक्ष यान की उड़ान में वांग याफिंग ने लगातार अंतरिक्ष स्टेशन में प्रवेश ,अंतरिक्ष चहलकदमी ,अंतरिक्ष में कक्षा देने ,नये साल के मौके पर पेइचिंग ,हांगकांग व मकाओ के छात्रों के साथ वार्तालाप करने जैसी गतिविधियों में भाग लिया।

वांग या फिंग ने 16 अक्तूबर 2021 को शनचो नंबर 13 से चीनी स्पेस स्टेशन में प्रवेश किया, जो चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में पहली महिला हैं। 7 नवंबर 2021 को वांग याफिंग अंतरिक्ष चहलकदमी करने वाली पहली चीनी महिला बन गयी, और 9 दिसंबर 2021 को उन्होंने चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में एक क्लास दी।

 

 

आईएएनएस

Created On :   24 Jan 2022 1:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story