जापान के समुद्रीय क्षेत्र में घुसा चीनी नौसेना का जहाज, जापान ने चीन को दी चेतावनी

Chinese navy ship enters Japans maritime zone, Japan warns China
जापान के समुद्रीय क्षेत्र में घुसा चीनी नौसेना का जहाज, जापान ने चीन को दी चेतावनी
घुसपैठ जापान के समुद्रीय क्षेत्र में घुसा चीनी नौसेना का जहाज, जापान ने चीन को दी चेतावनी
हाईलाइट
  • गहरी चिंता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान के समुद्रीय क्षेत्र में एक चीनी नौसेना का जहाज देखा गया है, जापानी सरकार ने चीनी नौसेना की कथित घुसपैठ पर गहरी चिंता जताई है और चीन को चेतावनी दी है। घुसपैठ के बारे में जानकारी जापानी रक्षा मंत्रालय ने दी।

जापानी रक्षा मंत्रालय ने चीनी जहाज की कथित घुसपैठ के बारे में ट्वीट भी किया है।  इसमें मैप के माध्यम से समझाया गया है कि चीनी नौसेना का जहाज कहां से घुसा और कहां निकला। जापानी डिफेंस मिनिस्ट्री ने ट्वीट में लिखा, ''12 फरवरी को, यह पुष्टि की गई कि चीनी नौसेना का शुपांग-श्रेणी का एक सर्वेक्षण जहाज याकुशिमा द्वीप के पास जापान के क्षेत्रीय जल से होता हुआ निकला।

जापानी सामाचार एजेंसी क्योदो के अनुसार, जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीनी नौसेना का एक सर्वेक्षण जहाज दक्षिणी कागोशिमा प्रान्त के एक द्वीप याकुशिमा के पास रविवार (12 फरवरी) तड़के देश के क्षेत्रीय जल में प्रवेश करता हुए देखा गया। क्योदो के मुताबिक, जापानी सरकार ने घुसपैठ को लेकर अपनी गहरी चिंता से चीन को अवगत भी करा दिया है।

जापानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, चीनी जहाज  रात करीब ढाई बजे जापान के जलक्षेत्र में घुसा और तड़के 4:10 बजे पश्चिम की ओर रवाना हो गया।  

आपको बता दें जापान के क्षेत्रीय जल में चीन के जहाजों का प्रवेश कई बार देखा गया है,  जो कि दोनों देशों के बीच टकराव के लगातार जारी रहने वाला कारण है। इससे पहले चीनी जहाज की घुसपैठ दिसंबर में जापानी जलक्षेत्र में देखी गई थी।

 

Created On :   12 Feb 2023 11:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story