सऊदी अरब में कोरोना ने मचाया हड़कंप, भारत समेत इन देशों की यात्रा पर लगाया बैन 

Corona created stir in Saudi Arabia, ban on travel to these countries including India
सऊदी अरब में कोरोना ने मचाया हड़कंप, भारत समेत इन देशों की यात्रा पर लगाया बैन 
कोरोना ने बढ़ाई चिंता सऊदी अरब में कोरोना ने मचाया हड़कंप, भारत समेत इन देशों की यात्रा पर लगाया बैन 
हाईलाइट
  • सऊदी अरब सरकार ने 16 देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना के मामलों में लगातार हो रहे बढ़ोतरी को देखते हुए सऊदी अरब सरकार ने 16 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि कोरोना ने एक बार फिर से सऊदी अरब में मुंह फैलाना शुरू कर दिया है।

जिसको देखते हुए वहां की सरकार ने सख्ती दिखाना शुरू कर दी है। दुनियाभर के कई देशों में इस वक्त मंकीपॉक्स वायरस का भी कहर जारी है। हालांकि सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि अभी तक मंकीपॉक्स का एक भी केस देश में नहीं मिला है। कोरोना के बढ़ रहे मामले को देखते हुए सऊदी अरब सरकार अलर्ट पर है। 

इन देशों की यात्रा पर बैन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए सऊदी अरब सरकार ने 16 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही सऊदी की सरकार ने इन देशों में अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। जिनमें भारत भी शामिल है। इसके अलावा जिन अन्य 15 देशों पर प्रतिबंध लगाया गया, वो लेबनान, सीरिया, तुर्की, ईरान, अफगानिस्तान, यमन, सोमालिया, इथोपिया, लिबिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, अर्मेनिया, बेलारूस और वेनेजुएला हैं। फिलहाल के लिए सऊदी सरकार ने यह प्रतिबंध अपने नागरिकों पर लगाया है। 

जानें कोरोना की स्थिति

सऊदी अरब में बीते शनिवार को कोरोना वायरस के 414 नए केस सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में कोरोना के कुल 7,62,575 मामले सामने आ चुके हैं। यहां कोरोना संक्रमण के कारण 9, 128  लोगों की मौत भी हो चुकी है। खबरों के मुताबिक 81 लोगों की हालत गंभीर है, फिलहाल सऊदी अरब में 6, 448 एक्टिव केस हैं।


 

Created On :   23 May 2022 12:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story