Covid-19: कोरोना ने दुनियाभर में 18.9 लाख से अधिक लोगों से छीनी जिंदगी, 8.8 करोड़ हुए संक्रमित

Covid-19: कोरोना ने दुनियाभर में 18.9 लाख से अधिक लोगों से छीनी जिंदगी, 8.8 करोड़ हुए संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) लगातार अपना कहर बरपा रहा है। कुछ देशों में संक्रमण पहले की तुलना में और अधिक तेजी से फैल रहा है। बीते 24 घंटों में सामने आए संक्रमितों के बाद कुल आंकड़ा 8.8 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतें 18.9 लाख से अधिक हो गई है।

जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार शुक्रवार सुबह सामने आए आंकड़ों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8 करोड़ 79 लाख 52 हजार 778 हो गई है। वहीं इस वायरस ने अब तक 18 लाख 95 हजार 925 लोगों की सांसें छीन ली हैं। 

देश के 736 जिलों में आज कोरोना वैक्सीन का एक साथ ड्राई रन

विश्व में सर्वाधिक संक्रमितों की संख्या वाले देशों में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का नाम अब भी पहले स्थान पर है। वहीं भारत दुनियाभर में दूसरे स्थान पर है, जहां सर्वाधिक संक्रमित हैं। आंकड़ोंं पर गौर करें तो अमेरिका में मामलों की कुल संख्या 2 करोड़ 15 लाख 43 हजार 310 है, वहीं 3 लाख 64 हजार 735 लोगोंं की मौत इस वायरस के कारण हुई है। 

भारत की बात करें तो यहां संक्रमण के मामलों के हिसाब से 1 करोड़ 03 लाख 95 हजार 278 मामले अब तक देखे गए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 1 लाख 50 हजार 336 हो गई है। हालांकि अच्छी बात यह कि बीते दिनों से यहां लगातार मामलों में कमी देखी जा रही है। 

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, दस लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश:

देश का नाम  

कुल संक्रमितों का आंकड़ा

ब्राजील

7,961,673

रूस

3,297,833

ब्रिटेन

2,898,037

फ्रांस

2,763,370

तुर्की

2,296,102

इटली

2,220,361

स्पेन

2,024,904

जर्मनी

1,869,306

कोलम्बिया

1,737,347

अर्जेंटीना

1,690,006

मेक्सिको

1,479,835

पोलैंड

1,356,882

ईरान

1,268,263

दक्षिण अफ्रीका

1,170,902

यूक्रेन

1,133,802

पेरू

1,022,018

कोविड मौतों के मामले में वर्तमान में 20,000 से अधिक मृत्यु वाले देश:

देश का नाम

कुल मौतों का आंकड़ा

ब्राजील

200,498

मेक्सिको

129,987

ब्रिटेन

78,632

इटली

77,291

फ्रांस

66,700

रूस

59,628

ईरान

55,933

स्पेन

51,675

कोलंबिया

45,067

अर्जेंटीना

44,122

जर्मनी

38,304

पेरू

37,925

दक्षिण अफ्रीका

31,809

पोलैंड

30,241

इंडोनेशिया

23,520

तुर्की

22,264

यूक्रेन

20,334

 

Created On :   8 Jan 2021 9:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story