कोरोना का कहर: इटली में एक दिन में 475 लोगों की मौत, दुनिया में 8 हजार पार मौत का आंकड़ा

Coronas havoc: 8,000 deaths across the world, 191 people lost their lives in 24 hours in Spain
कोरोना का कहर: इटली में एक दिन में 475 लोगों की मौत, दुनिया में 8 हजार पार मौत का आंकड़ा
कोरोना का कहर: इटली में एक दिन में 475 लोगों की मौत, दुनिया में 8 हजार पार मौत का आंकड़ा
हाईलाइट
  • 168 देशों के 2 लाख 349 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं
  • कोरोना वायरस के कारण दुनिया में 8
  • 165 लोगों की मौत हुई है
  • वहीं 67
  • 003 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना का कहर पुरी दुनिया में जारी है। अब तक 168 देशों के 2 लाख 349 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 8,165 लोग काल के गाल में समा चुके हैं। वहीं 67,003 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पूरी दुनिया में कर्फ्यू जैसा माहौल है। भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 153 पहुंच गई है। अमेरिका में 112 लोग इससे मौत के मुंह में समा चुके हैं।

चीन में सबसे ज्यादा मौत
कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा नुकसान चीन को हुआ है। यहां अब तक 80,894 लोग सं​क्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3,237 लोगों की मौत हुई है, तो वहीं 61,644 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसके बाद इटली दूसरे नंबर पर है। यहां 31,506 मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से 2,503 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। वहीं 1,045 स्वस्थ हुए हैं। कोरोना वायरस के कारण इन देशों में सबसे ज्यादा मौत हुई।

 

देश

संक्रमित लोग मौत

स्वस्थ

चीन

80,894 3,237

61,644

इटली

31,506 2,503

1,045

ईरान

16,169       1,135      

2,959

स्पेन    

13,716       558      

183

फ्रांस    

7,730       175  

12

अमेरिका      

6,456       109      

08

दक्षिण कोरिया        

 8,413       84      

288

यूके        

1,950   71  

19

नीदरलैंड      

1,705     43    

-

जापान    

821     28    

  118

स्वीटजरलैंड      

2,742       27      

4

जर्मनी    

9,367   26      

25

कोरोनावायरस से अमेरिका के सभी 50 राज्य प्रभावित, मृतकों की संख्या 109 हुई
कोरोना वायरस महामारी से अब अमेरिका के सभी 50 राज्य प्रभावित हैं। वेस्ट वर्जीनिया में मंगलवार को संक्रमण का पहला मामला समाने आया। वेस्ट वर्जीनिया के गवर्नर जिम जस्टिस ने कहा कि हम जानते थे कि ऐसा होने वाला है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क सिटी ने कहा कि वह सैन फ्रांसिस्को बे एरिया की तरह लॉकडाउन पर विचार कर रहा है। अमेरिका में कोरोनावायरस से अब तक 109 मौतें हुई हैं और राष्ट्रव्यापी रूप से 6,456 मामलों की पुष्टि की गई है। ट्रंप प्रशासन ने एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की मांग की है, अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्टीवन मनुचिन ने मंगलवार शाम को रिपब्लिकन सीनेटरों को चेताया कि अगर कांग्रेस कार्रवाई करने में विफल रहती है, तो अमेरिका की बेरोजगारी 20 फीसदी तक पहुंच सकती है।
 

Created On :   18 March 2020 11:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story