Coronavirus Global Updates: दुनियाभर में कोरोनावायरस के 89 लाख से ज्यादा मरीज, मौत का आंकड़ा 4.66 लाख के पार

Coronavirus cases passes 89 lakh in world
Coronavirus Global Updates: दुनियाभर में कोरोनावायरस के 89 लाख से ज्यादा मरीज, मौत का आंकड़ा 4.66 लाख के पार
Coronavirus Global Updates: दुनियाभर में कोरोनावायरस के 89 लाख से ज्यादा मरीज, मौत का आंकड़ा 4.66 लाख के पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कोहराम जारी है। पिछले 24 घंटो में कोरोना वायरस से पांच हज़ार से ज्यादा मौतें हुईं हैं। वहीं पिछले एक दिन में लगभग दो लाख से ज्यादा लोग इस संक्रमण का शिकार हुए हैं। हालांकि, एक अच्छी खबर यह है कि दिन-प्रतिदिन कोरोना से ठीक होने वाले मरीज़ों की संख्या में भी इज़ाफा हो रहा है। "Worldometers" वेबसाइट के अनुसार, रविवार सुबह 10 बजे तक दुनियाभर में कोरोना के कुल 89 लाख 21 हजार 384 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 4 लाख 66 हजार 848 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 47 लाख 43 हजार 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश
दुनिया में अमेरिका महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां अब तक 23 लाख 30 हजार 578 मरीज मिले हैं। संक्रमण की चपेट में आने से 1 लाख 21 हजार 980 लोगों की जान जा चुकी है। 9 लाख 72 हजार 941 मरीज ठीक हुए हैं। अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरा देश हैं, जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार है। ब्राजील में इस महामारी से अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। जबकि तीसरे नंबर पर रूस है जहां पांच लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित है और मरने वालों का आंकड़ा 8 हजार के पार पहुंच गया है। यहां 3 लाख से ज्यादा लोग ठीख भी हुए हैं।

कोरोनावायस से प्रभावित टॉन टेन देश:

# Country,
Other
Total
Cases
New
Cases
Total
Deaths
New
Deaths
Total
Recovered
Active
Cases
Serious,
Critical
Tot Cases/
1M pop
Deaths/
1M pop
Total
Tests
Tests/
1M pop
Population
  World 8,921,384 +12,829 466,848 +582 4,743,011 3,711,525 54,505 1,145 59.9      
1 USA 2,330,578   121,980   972,941 1,235,657 16,529 7,042 369 27,975,863 84,532 330,949,344
2 Brazil 1,070,139   50,058   543,186 476,895 8,318 5,036 236 2,409,830 11,339 212,516,958
3 Russia 576,952   8,002   334,592 234,358 2,300 3,954 55 16,661,287 114,171 145,932,915
4 India 411,727   13,277   228,181 170,269 8,944 298 10 6,807,226 4,934 1,379,604,102
5 UK 303,110   42,589   N/A N/A 379 4,466 627 7,714,201 113,651 67,876,328
6 Spain 293,018   28,322   N/A N/A 617 6,267 606 4,826,516 103,231 46,754,331
7 Peru 251,338   7,861   138,763 104,714 1,143 7,626 239 1,482,563 44,984 32,957,322
8 Italy 238,275   34,610   182,453 21,212 152 3,941 572 4,943,825 81,765 60,463,939
9 Chile 236,748   4,295   196,609 35,844 1,951 12,388 225 943,593 49,373 19,111,466
10 Iran 202,584   9,507   161,384 31,693 2,842 2,413 113 1,395,675 16,623 83,959,572

Created On :   21 Jun 2020 5:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story