Coronavirus: मौत का आकंड़ा 106 पहुंचा, भारत में हुई विमान यात्रियों की जांच

Coronavirus: मौत का आकंड़ा 106 पहुंचा, भारत में हुई विमान यात्रियों की जांच
हाईलाइट
  • 2500 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि
  • मुंबई एयरपोर्ट पर 26 जनवरी तक 3756 यात्रियों की जांच की जा चुकी है

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर बढ़ते ही जा रहा है। वायरस की चपेट में आकर मारने वालों की संख्या 106 हो गई है। अबतक 2,500 लोगों में इस वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें 400 लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 24 लोगों की मौत हुई है। इनमें एक 9 माह की बच्ची शामिल है। वहीं 1300 नए मामले सामने आए हैं। 

भारत में मिले संदिग्ध रोगी

सोमवार को मुंबई के रहने वाले एक व्यक्ति को कोरोनावायरस का संदिग्ध रोगी मानकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। बिहार के छपरा में एक लड़की और राजस्थान के जयपुर में एक संदिग्ध मिला है। वहीं मुंबई एयरपोर्ट पर 26 जनवरी तक 3756 यात्रियों की जांच की जा चुकी है। चार मरीजों को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुणे के नायडू अस्पताल में दो मरीजों को भर्ती किया है। 

Coronavirus: इस चटोरी महिला ने फैलाया कोरोना वायरस! भूख लगने पर पिया था चमगादड़ का सूप

भारत ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

बीजिंग में भारत के दूतावास ने तीन हेल्पलाइन नंबर +8618610953903,+8618612083629 और+8618612083617 खोले हैं। भारतीय अधिकारी हर संभव लोगों की मदद के लिए चीन के साथ समन्वय कर रहे हैं। वहीं अबतक ऑस्ट्रेलिया में 5 पांच, थाईलैंड में आठ मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि अमेरिका व मकाओं में पांच, सिंगापुर, मलेशिया, ताइवान प्रत्येक में चार-चार, दक्षिण कोरिया में तीन, वियतनाम में दो और कनाडा व नेपाल प्रत्येक में एक-एक मामले की पुष्टि हुई है। पाकिस्तान में पांच संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिन्हें निगरानी में रखा गया है।

कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए 11.21 अरब युआन का अनुदान 

चीनी वित्त मंत्रालय ने देश में विभिन्न स्तरीय वित्तीय विभागों ने नए कोरोनावायरस निमोनिया की रोकथाम और नियंत्रण के लिए 1.21 अरब युआन की सहायता राशि प्रदान की, जिसका प्रयोग चिकित्सीय इलाज, महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए उपकरणों और सामग्रियों की खरीदारी के लिए किया जाएगा। बताया गया है कि नए कोरोनावायरस निमोनिया की स्थिति पैदा होने के बाद विभिन्न स्तरीय वित्तीय विभाग ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के एकीकृत बंदोबस्त के अनुसार, राज्य परिषद द्वारा किए गए अनुरोध का गंभीरता के साथ कार्यान्वयन किया। रोग की रोकथाम और नियंत्रण के खर्च की गारंटी दी गई, ताकि रोगियों के उपचार और रोग स्थिति के नियंत्रण को सुनिश्चित किया जा सके।

चीन में सांप हो सकते हैं कोरोनावायरस के प्रकोप का स्रोत

कोरोनावायरस का नया प्रकार

शोधकर्ताओं के अनुसार ये वायरस एक नए प्रकार का कोरोनावायरस है। 1960 के दशक में कोरोनावायरस पहली बार मनुष्यों में पाए गए थे। आम तौर पर इससे केवल बुखार, खांसी और सांस की तकलीफ जैसी शिकायतें होती है। हालांकि इस वायरस का नया रूप काफी घातक है। अधिकारियों का मानना ​​है कि 11 मिलियन लोगों के शहर में हुआनान सीफूड होलसेल मार्केट प्रकोप का केंद्र है। इसे 1 जनवरी को बंद कर दिया गया था।

वायरस से खुद को कैसे सुरक्षित रखें?

यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने बयान जारी करते हुए यात्रियों को वुहान में जानवरों के बाजारों में जाने से बचने की सलाह दी है। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि वह बिना पका मीट न खांए। लोगों से कहा गया है कि वह इस रोग से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से बचे और अपने हाथों को साबुन और पानी से बार-बार धोए। 

 

Created On :   28 Jan 2020 3:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story