COVID-19 World: अमेरिका में 24 घंटे में 598 की मौत, दुनियाभर में 3 लाख 73 हजार से ज्यादा ने गंवाई जान

COVID-19 World: अमेरिका में 24 घंटे में 598 की मौत, दुनियाभर में 3 लाख 73 हजार से ज्यादा ने गंवाई जान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का तांडव लगातार जारी है। अब तक 62 लाख से ज्यादा लोग इस वैश्विक महामारी की चपेट में आ चुके हैं। हर दिन हजारों की संख्या में लोगों की जान भी जा रही है। "Worldometers" वेबसाइट के अनुसार सोमवार सुबह तक दुनियाभर में  62 लाख 63 हजार 071 लोग कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। वायरस के कारण अब तक 3 लाख 73 हजार 858 लोगों की मौत हुई है जबकि, 28 लाख 46 हजार 527 मरीज इजाल के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं.

कोरोना से अमेरिका का बुरा हाल 
कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में बीते 24 घंटे में 598 लोगों की मौत हुई है इसी के साथ कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 6 हजार 195 तक पहुंच गया है। यहां अब तक 18 लाख 37 हजार 170 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 5 लाख 99 हजार 867 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

इटली में मौत का आंकड़ा बढ़कर 33 हजार के पार
इटली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 75 नए मरीज सामने आने के बाद से देश में कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हजार 142 हो गई है। देश में अब तक 2 लाख 31 हजार 732 लोग महामारी की चपेट में आए हैं।

 कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

संक्रमित मौतें स्वस्थ हुए
अमेरिका 18,37,170 106,195 5,99,867
ब्राजील 5,14,849 29,314 2,06,555
रूस 405,843 4,693 171,883
स्पेन 2,86,509 27,127 1,96,958
ब्रिटेन 2,74,762 38,489 उपलब्ध नहीं
इटली 2,31,732 33,142 1,50,604

भारत 

1,90,602 5,408 91,852

फ्रांस

1,88,882 28,802 68,355
जर्मनी 1,83,494 8,605 165,200

 

पेरू 

 1,64,476  4,506

67,208 

Created On :   1 Jun 2020 2:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story