Coronavirus in World: अब तक 40.57 लाख संक्रमित, अमेरिका का आरोप- चीन अब भी दुनिया से कोरोना के आंकड़े छिपा रिहा  

Coronavirus in World: अब तक 40.57 लाख संक्रमित, अमेरिका का आरोप- चीन अब भी दुनिया से कोरोना के आंकड़े छिपा रिहा  

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। कोरोना वायरस का कहर से पूरी दुनिया जूझ रही है। इस वायरस के कारण अब तक दुनिया में 2 लाख 77 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 40 लाख 57 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव अमेरिका पर पड़ा है। यहां अब तक 13 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 78 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यहां कोरोना व्हाइट हाउस तक पहुंच चुका है। यहां राष्ट्रपति ट्रंप के सलाहकार की कोरोना रिपॉर्ट पॉजिटिव आई है। यहीं नहीं कोरोना के कारण अमेरिका में 2 करोड़ लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं। वहीं रूस में लगातार छठवें दिन कोरोना के 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां सं​क्रमित लोगों की संख्या 1,98,676 पहुंच गई है।

https://www.worldometers.info/coronavirus/ वेबसाइट के अनुसार शनिवार रात 10 बजे तक विश्वभर में 40,57,781 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2,77,944 लोग संक्रमण से मारे जा चुके हैं और 14,14,721 स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। वहीं 23,65,116 लोग अस्पतालों में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। इनमें से 47,815 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं भारत में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 59,662 हो गई है, जिनमें 39,834 सक्रिय हैं, 17,847 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1981 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश संक्रमित मौत ठीक हुए
अमेरिका 13,25,990 78,771 2,23,939
स्पेन 2,62,783 26,478 1,73,157
इटली  2,17,185 30,201 99,023
ब्रिटेन 2,15,260 31,587 उपलब्ध नहीं
रूस 1,98,676 1,827 31,916
फ्रांस 1,76,079 26,230 55,782
जर्मनी 1,70,876 7,510 1,43,300
ब्राजील 1,47,003 1,00,37 59,297
तुर्की 1,35,569 3,689 86,396
ईरान 1,06,220 6,589 85,064

चीन अब भी दुनिया से कोरोना के आंकड़े छिपा रिहा है: अमेरिका
चीन कोविड-19 संबंधी आंकड़ों को अब भी दुनिया से छिपा रहा है और उसे ढकने की कोशिश कर रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने यह दावा किया है और कहा है कि उनके पास इस बात के पर्याप्त साक्ष्य हैं कि चीन के वुहान शहर में एक प्रयोगाशाला उम्मीद से कम काम कर रही थी और कोरोना वायरस संभवत: वहीं से निकला है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के डेटा के मुताबिक शनिवार देर रात तक 78,832 से ज्यादा अमेरिकियों की इस घातक वायरस से मौत हो चुकी है और अब तक 1,327,420 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। दुनिया भर में इसने 2,76,000 से ज्यादा लोगों की जान ली है और 40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। पोम्पिओ ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था सचमुच संघर्ष कर रही है और यह सब चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सूचनाओं को दबाने-छिपाने का सीधा परिणाम है। उन्होंने कहा कि अब भी, 120 दिन से ऊपर हो गए हैं जब चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को वायरस के बारे में पता चल गया था, लेकिन वह अमेरिकी लोगों और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों से डेटा छिपा रही है।

ट्रंप की बेटी इवांका का निजी सहायक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव 
शनिवार को मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका का निजी सहायक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही वह व्हाइट हाउस में कोरोना से संक्रमित होने वाला तीसरा कर्मचारी है। सीएनएन ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव सहायक, जो इवांका के लिए व्यक्तिगत तौर पर काम करता है, कई हफ्तों से उनके आसपास नहीं गया है।

ब्रिटेन में आज 346 लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 31,587 हुई
ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण से और 346 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही ब्रिटेन में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 31,587 हो गई है। पिछले दिन के मुकाबले संक्रमण के 3,896 नए मामलों का पता चला है, जिसके बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 215,260 हो गई है। ब्रिटेन सरकार ने साथ ही देश में साइक्लिंग और वॉकिंग को बढ़ावा देने के लिए 2 अरब पाउंड के एक पैकेज का एलान किया है। ब्रिटेन के यातायात मंत्री ग्रैंट शैप्स ने कहा कि साइक्लिंग और वॉकिंग ब्रिटेन की यातायात नीति का एक अहम बिन्दु होंगे। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन में साइल्किंग और वॉकिंग करने वाले लोगों की संख्या को 2025 तक दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।

कोरोना महामारी के बीच बेलारूस में सैन्य परेड
बेलारूस में दूसरे विश्व युद्ध में मिली जीत की 75वीं वर्षगांठ पर एक भव्य सैन्य परेड निकाली गई जिसे देखने भारी भीड़ जुटी। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको शुरू से ही कोरोना महामारी को लेकर जारी सलाहों को खारिज करते रहे हैं। उन्होंने इसे एक मनोविकृति बताते हुए चेतावनी दी थी कि किसी तरह के लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था को हानि होगी। उन्होंने महामारी के दौरान दर्शकों के बीच फ़ुटबॉल मैच भी होते रहने दिए। विश्व युद्ध विजय की सालगिरह पर यूरोप के बहुत सारे देशों ने बिना कोई शोर-शराबे के सादे आयोजन किए।

स्लोवेनियाः साइकिलों पर निकलकर लॉकडाउन का विरोध
यूरोपीय देश स्लोवेनिया की राजधानी लुब्लियाना में हज़ारों लोगों ने साइकिलों पर निकलकर लॉकडाउन का विरोध किया है. देश में मार्च के मध्य से ही लॉकडाउन लगा है। वहां दो हफ्ते पहले कुछ ढील दी गई थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री यानेज यान्सा पर आरोप लगाया है कि वो महामारी के बहाने आजादी पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहे हैं। स्लोवेनिया में अब तक 1,450 मामले सामने आ चुके हैं और 100 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

Created On :   9 May 2020 5:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story