Covid-19: दुनियाभर में 4.64 करोड़ से अधिक लोग हुए कोरोना से संक्रमित, 11 लाख से अधिक की गई जान

Covid-19: दुनियाभर में 4.64 करोड़ से अधिक लोग हुए कोरोना से संक्रमित, 11 लाख से अधिक की गई जान
हाईलाइट
  • 11 लाख 99 हजार 501 लोगों की मौत हुई
  • 4 करोड़ 64 लाख 20 हजार 940 लोग संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों में दोबारा कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ा है। इसके चलते अमेरिका और यूरोप के कई देशों ने फिर से पाबंदियां लगाई हैं। दुनियाभर में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 4.64 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि 11 लाख 99 हजार 500 से अधिक लोगों की जान इस वायरस ने ले ली है। 

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार सोमवार की सुबह तक कुल मामले 4 करोड़ 64 लाख 20 हजार 940 और मौतें 11 लाख 99 हजार 501 हो गई थी।

उत्तर प्रदेश: बहराइच में सड़क हादसा, 6 की मौत, 10 घायल

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया का सबसे अधिक कोविड प्रभावित देश है, जहां 9,199,523 मामले और उससे हुई 230,934 मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं संक्रमण के मामलों के हिसाब से भारत 8,184,082 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 122,111 हो गई है।

इन 15 देशों में सबसे अधिक संक्रमित

देश का नाम  

संक्रमितों की संख्या

ब्राजील

5,545,705

रूस

1,624,648 

फ्रांस

1,458,999

स्पेन

1,185,678

अर्जेंटीना

1,173,533

कोलंबिया

1,073,809

ब्रिटेन

1,038,054

मेक्सिको

924,962

पेरू

902,503 

दक्षिण अफ्रीका

726,823

इटली

709,335

ईरान

620,491 

जर्मनी

544,346

चिली

511,864

इराक

475,288

कोविड-19 संक्रमण से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 160,074 आंकड़ों के साथ दूसरे नंबर पर है। इसके अलावा इन 15 देशों में 10,000 से अधिक मौतें हुईं:

देश का नाम

मौतों का आंकड़ा

मेक्सिको

91,753

ब्रिटेन

46,807

इटली

38,826

फ्रांस

37,057

स्पेन

35,878 

ईरान

35,298 

पेरू

34,476 

कोलम्बिया

31,799

अर्जेंटीना

31,140 

रूस

28,026 

दक्षिण अफ्रीका

19,411

चिली

14,247

इंडोनेशिया

13,943

इक्वाडोर

12,684

बेल्जियम

11,625

इराक

10,966 

जर्मनी

10,513 

तुर्की

10,326 

कनाडा

10,230

 

Created On :   2 Nov 2020 4:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story