Covid-19: दुनियाभर में 5 करोड़ से अधिक हुए संक्रमित, 1 करोड़ मरीजों के साथ अमेरिका नंबर वन पर पहुंचा

Covid-19: दुनियाभर में 5 करोड़ से अधिक हुए संक्रमित, 1 करोड़ मरीजों के साथ अमेरिका नंबर वन पर पहुंचा
हाईलाइट
  • अमेरिका में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित
  • आंकड़ों के अनुसार भारत दूसरे नंबर पर
  • दुनियाभर में 50
  • 052
  • 204 सं​क्रमित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरानोवायरस (Coronavirus) का प्रकोप कम होता नहीं दिख रहा है। हालात कुछ यूं कि अब कुल संक्रमितोंं की संख्या 5 करोड़ से अधिक हो चुकी है। वहीं संयुक्त राष्ट्र अमेरिका दुनिया भर में पहला राष्ट्र बन गया, जहां रविवार को  कोरोना के मामले 1 करोड़ पहुंच गए। यहां कोविड -19 की तीसरी लहर के चलते ऐसा हुआ है। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सीएसएसई के रविवार को जारी डेटा से जानकारी मिली कि दुनियाभर में 11.24 बजे स्थानीय समय (1624 जीएमटी) तक वैश्विक स्तर पर संक्रमण की संख्या 50,052,204  तक पहुंच गई है और इससे कुल 12 लाख 53 हजार 110 मौतें दर्ज की गई हैं।

Coronavirus in India: देश में 85 लाख के पार कोरोना केस, 24 घंटे में मिले 45 हजार 903 नए मरीज

बात करें भारत की तो मामलों के दृष्टि से यह दूसरे स्थान पर है। जहां 85 लाख 07 हजार 754 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं संक्रमण से हुई मौतों के मामले में ब्राजील अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है, जहां कोविड से 1 लाख 62 हजार 269 मौतें हुई हैं, वहीं यहां संक्रमण के 5,653,561 मामले दर्ज किए गए हैं।

कोविड-19 से 11 लाख से अधिक मामलों वाले देशों में रूस, फ्रांस, स्पेन, अर्जेंटीना, ब्रिटेन और कोलंबिया भी शामिल हैं, जबकि 40,000 से अधिक मौतें दर्ज करने वाले अन्य देशों में भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली और फ्रांस शामिल हैं।

कुपवाड़ा में घुसपैठ रोकने के दौरान सेना के कैप्टन समेत 3 जवान शहीद

आपको बता दें कि वैश्विक मामलों में 17 सितंबर को 3 करोड़ तक वृद्धि हुई थी और 19 अक्टूबर को 4 करोड़ तक बढ़ गई। कुल वैश्विक मामलों को 3 करोड़ से 4 करोड़ तक पहुंचने में मात्र 32 दिन लगे और सिर्फ 20 दिनों में मामले 4 करोड़ से 5 करोड़ तक पहुंच गए।
 

Created On :   9 Nov 2020 5:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story