तालिबान ने टोलो न्यूज के कैमरामैन को काबुल में पाक विरोधी प्रदर्शन को कवर करने के आरोप में हिरासत में लिया, तीन घंटे बाद छोड़ा

Detained for covering anti-Pak protest in Kabul, Tolo News cameraman released by Taliban after 3 hours
तालिबान ने टोलो न्यूज के कैमरामैन को काबुल में पाक विरोधी प्रदर्शन को कवर करने के आरोप में हिरासत में लिया, तीन घंटे बाद छोड़ा
Afghanistan तालिबान ने टोलो न्यूज के कैमरामैन को काबुल में पाक विरोधी प्रदर्शन को कवर करने के आरोप में हिरासत में लिया, तीन घंटे बाद छोड़ा
हाईलाइट
  • एरियाना न्यूज के एक पत्रकार को भी तालिबान ने हिरासत में लिया था
  • टोलो न्यूज के कैमरापर्सन को तालिबान ने करीब तीन घंटे तक हिरासत में रखा
  • तालिबान ने काबुल में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शनों को कवर करने से पत्रकारों को रोक दिया था

डिजिटल डेस्क, काबुल। तालिबान ने टोलो न्यूज के कैमरापर्सन वहीद अहमदी को मंगलवार को करीब तीन घंटे तक हिरासत में रखने के बाद रिहा कर दिया। टोलो न्यूज ने कहा कि तालिबान ने वहीद अहमदी को तस्वीरों के साथ उसका कैमरा वापस दे दिया। एक अन्य प्रमुख अफगान समाचार टीवी नेटवर्क एरियाना न्यूज के एक पत्रकार को भी तालिबान ने विरोध प्रदर्शन की कवरेज के दौरान उसके कैमरामैन के साथ हिरासत में लिया था।

 

 

टोलो न्यूज ने पहले बताया था कि तालिबान ने काबुल में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शनों को कवर करने से पत्रकारों को रोक दिया था और उनके कैमरे छीन लिए थे। समाचार एजेंसी ने कहा था कि विरोध रैली के दौरान तालिबान द्वारा पकड़े गए लोगों में उनके कैमरापर्सन वहीद अहमदी भी शामिल थे। टोलो न्यूज के प्रमुख लोतफुल्ला नजफिजादा ने वहीद अहमदी की रिहाई के लिए तालिबान से अपील की थी। 

 

 

नजफीजादा ने एक ट्वीट में कहा, "हमारे सहयोगी वहीद अहमदी को तालिबान ने काबुल में अफगान महिलाओं के विरोध प्रदर्शन को कवर करने के लिए गिरफ्तार किया है। मैं तालिबान से हमारे सहयोगी को जल्द से जल्द रिहा करने का आह्वान करता हूं।".

 

 

एरियाना न्यूज के पत्रकार बैस हयात ने बताया कि विरोध प्रदर्शन की कवरेज के दौरान उनके सहयोगी सामी जाहेश को कैमरामैन समीम के साथ तालिबान ने हिरासत में लिया था। हयात ने ट्वीट किया, "हम दो घंटे से अधिक समय से उनके संपर्क से बाहर हैं और हमें उनकी स्थिति का पता नहीं है।" हयात ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि उनका एक कैमरामैन भी बल्ख में महिलाओं के विरोध प्रदर्शन को कवर करते हुए गिरफ्तार किया गया था और अभी भी जेल में है।

Created On :   7 Sep 2021 12:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story