इंडोनेशिया में भूकंप, 14 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Earthquake kills 14 on tourist island of Lombok in Indonesia
इंडोनेशिया में भूकंप, 14 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
इंडोनेशिया में भूकंप, 14 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
हाईलाइट
  • इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप आया है।
  • भूकंप के कारण कम के कम 14 लोगों के मारे जाने की ख़बर है।
  • ये भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7 बजे आया। भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है।

डिजिटल डेस्क, बाली। इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप आया है। ये भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7 बजे आया। भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र लॉमबोक के मताराम से 50 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित था, जहां आबादी करीब 3,19,000 है। भूकंप के कारण कम से कम 14 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हुए है। 1000 से ज्यादा इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। भूकंप के बाद राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। बता दें कि लॉमबोक एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो इंडोनेशिया के बाली द्वीप से 40 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।   

 

 

भूकंप के बाद 66 ऑफ्टरशॉक
मौसम व जलवायु विज्ञान और भू-भौतिकी एजेंसी (BMKG) की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के चार घंटों के बाद द्वीप में 66 ऑफ्टरशॉक महसूस किए और बाली में भूकंप के झटके दर्ज किए गए। लोम्बोक में एक शख्स ने न्यूज एजेंसी को बताया कि भूकंप काफी तेज था। सभी लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और इलाके की बिजली भी अचानक कट गई।  इंडोनेशिया में आपदा प्रबंधन करने वाली एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने कहा, "करीब 40 लोग घायल हुए हैं। दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। हमें लगता है कि घायलों और मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है।" उन्होंने ट्वीट में भूकंप के नुकसान की तस्वीरें भी शेयर की है।

 

 

रिंग ऑफ फायर पर इंडोनेशिया
इंडोनेशिया में भूकंप का ज्यादा खतरा रहता है क्योंकि ये देश "रिंग ऑफ फायर" यानी लगातार भूकंप और ज्वालामुखीय विस्फोटों की रेखा पर स्थित है। ये रेखा प्रशांत महासागर के लगभग पूरे हिस्से को घेरती है। इससे पहले 2016 में सुमात्रा द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 40 हजार से ज्यादा लोगों को अपने घर छोड़कर दूसरी जगहों पर जाना पड़ा था। 

Created On :   29 July 2018 11:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story