दुनिया के इस शहर को देखने के लिए चुकाना होगा प्रवेश शुल्क, तभी मिलेगी एंट्री, ऐसा नियम बनाने वाला पहला शहर बना

दुनिया के इस शहर को देखने के लिए चुकाना होगा प्रवेश शुल्क, तभी मिलेगी एंट्री, ऐसा नियम बनाने वाला पहला शहर बना
शहर में एंट्री शुल्क दुनिया के इस शहर को देखने के लिए चुकाना होगा प्रवेश शुल्क, तभी मिलेगी एंट्री, ऐसा नियम बनाने वाला पहला शहर बना

डिजिटल डेस्क, वेनिस। दुनिया के खूबसूरत शहरों में शुमार वेनिस में एंट्री से पहले अब पर्यटकों को प्रवेश शुल्क अदा करना पड़ेगा तभी उनको उस शहर को घूमने की इजाजत मिलेगी। समुद्र तट, झील और पहाड़ियों से घिरे इस देश में खूबसूरती के कई राज छिपे हैं।

जिसे देखने के लिए दुनियाभर से कई पर्यटक हर साल यहां पर आते है। अब जिन लोगों ने वेनिस घूमने का प्लान किया होगा, वे इस शहर के नियम के बारे में अच्छी तरह जान लें। इटली की राजधानी वेनिस शहर को देखने के लिए आपको अलग से पर्यटक फीस देनी होगी। तभी आप इस शहर में प्रवेश पाएंगे और लुत्फ उठा पाएंगे।  

पर्यटन शुल्क हुआ अनिवार्य

इटली के खूबसूरत शहर वेनिस में अगले साल जनवरी से आने वाले पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क अनिवार्य कर दिया गया है। इस प्रकार वेनिस इस तरह का शुल्क लगाने वाला दुनिया का पहला शहर बन जाएगा। इटली के पर्यटन क्राउन में स्थित वेनिस की यात्रा करने वाले पर्यटकों को 16 जनवरी 2023 से एंट्री फीस देने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। पर्यटकों को अब वेनिस शहर घूमने के लिए थोड़ी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। क्योंकि प्रवेश शुल्क भी इन्हीं वसूला जाएगा।

फैसला लेने के पीछे की वहज

गौरतलब है कि वेनिस के पर्यटन अधिकारी सिमोन वेंटुरिनी ने हाल ही में एक पत्रकार वार्ता के दौरान पर्यटन शुल्क से जुड़ी यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सिमोन ने आगे कहा कि वेनिस शहर काफी समय से इस समस्या का सामना कर रहा था, पर्यटक लगातार बढ़ रहे हैं। अब नए नियम बनने के बाद थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि लोगों का मानना है कि इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है। क्योंकि वेनिस जाने के लिए पर्यटकों के बीच काफी उत्साह देखी गई है। 

जानें प्रवेश शुल्क

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेनिस शहर में प्रवेश करने के लिए 3 से 10 यूरो तक भुगतान करना पड़ सकता है। यह पर्यटकों की संख्या के आधार पर होगी। पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने पर टिकट की कीमत भी बढ़ेगी। अगर कोई पर्यटक एंट्री फीस नहीं लेता है, फिर पकड़े जाने पर उसे 300 यूरो जुर्माना भरना पड़ेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, छह साल से कम उम्र के बच्चों को इसमें छूट मिलेगी। इसके साथ ही दिव्यांगों, स्वास्थ्य कारणों से रिश्तेदारों से मिलने आने वाले या फिर खेल या सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने  के लिए शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को छूट देने की व्यवस्था की गई है। 

Created On :   4 July 2022 3:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story