पाकिस्तान के पूर्व पीएम की पोती ने दिया भारत का साथ, कहा-भारतीय पायलट को छोड़ो

पाकिस्तान के पूर्व पीएम की पोती ने दिया भारत का साथ, कहा-भारतीय पायलट को छोड़ो
हाईलाइट
  • पाक के पूर्व पीएम जुल्फिकार अली भुट्टों की पोती है फातिमा।
  • लेख में लिखा युद्ध से कुछ हासिल नहीं होगा।
  • लेखिता फातिमा भुट्टों ने की अपील अभिनंदन को रिहा करे पाकिस्तान।

डिजिटल डेस्क,वॉशिंगटन। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गई है। मंगलवार को भारतीय वायुसेना ने पीओके में जाकर कार्रवाई की, जिसके बाद बुधवार को दोनों देशों के बीच गोलीबारी और हमला होता रहा। कई देश दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। पाकिस्तान ने भारत के पायलट अभिनंदन वर्थमान को गिरफ्तार कर लिया है। विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करने के लिए भारत पाकिस्तान पर दबाव बना रहा है।

इधर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की पोती और लेखिका फातिमा भुट्टो ने भारत का साथ दिया है। फातिमा ने पाकिस्तान पीएम इमरान खान से भारतीय वायुसेना पायलट अभिनंदन को रिहा करने की मांग की है। भुट्टो ने न्यूयार्क टाइम्स में लेख में लिखा है कि, मैं और कई अन्य युवा पाकिस्तानी हमारे देश से आग्रह करते हैं कि शांति, मानवता और प्रतिष्ठा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के एक संकेत के तौर पर भारतीय पायलट को रिहा कर दिया जाए।

फातिमा भुट्टो ने लेख में लिखा है कि हमने युद्ध में अपनी जिंदगी बिताई है। मैं पाकिस्तानी सैनिकों को मरते हुए नहीं देखना चाहती। मैं भारतीय सैनिकों को भी मरते नहीं देखना चाहती। युद्ध सबकुछ तबाह कर देता है। उन्होंने लिखा, मैंने दोनों पड़ोसी देशों को कभी शांति के साथ रहते हुए नहीं देखा। ना मैंने कभी दो परमाणु शक्ति संपन्न देशों को ट्विटर वॉर करते हुए देखा है। 

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को चले घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान में ट्विटर पर #saynotowar ट्रेंड कर रहा है। ये हैशटैग ट्विटर की ट्रेंड लिस्ट में टॉप पर रहा। 

Created On :   28 Feb 2019 4:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story