बेजोस की अंतरिक्ष यात्रा का इंडिया कनेक्शन, भारत की इस बेटी ने बढ़ाया मान

बेजोस की अंतरिक्ष यात्रा का इंडिया कनेक्शन, भारत की इस बेटी ने बढ़ाया मान
हाईलाइट
  • न्यू शेपर्ड की मैकेनिकल टीम का हिस्सा संजल
  • बेजोस की टीम में शामिल भारत की बेटी

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की अंतरिक्ष उड़ान न्यू शेपर्ड से पूरी होगी। इस उड़ान को पूरा करने में भारत का  भी बड़ा हाथ है। बेजोस तीन अन्य सदस्यों के साथ न्यू शेपर्ड नाम के रोकेट से उड़ान भरने वाले हैं। आपको जानकर गर्व होगा कि इसको बनाने वाली टीम की सदस्यों में एक भारतीय भी शामिल है। जिनका नाम संजल गवांडे है। संजल 30 वर्ष की हैं और वह महाराष्ट्र के कल्याण क्षेत्र में कालसेवाड़ी की रहने वाली हैं। संजल के पिता नगर निगम के रिटायर्ड कर्मचारी हैं और उनकी मां भी रिटायर्ड कर्मचारी हैं। 

संजल ने 2011 में मुंबई यूनिर्वसिटी से मैकेनिकल की पढ़ाई पूरी की है। फिर उसके बाद वह अमेरिका गयीं और वहां पर उन्होंने मिशिगन टेक्नोलोजी यूनिर्वसिटी से साल 2013 में अपनी मास्टर्स की डिग्री ली।
इसके बाद वह विस्कोंसिन के फोन डू लाक स्थित मर्करी मरीन कंपनी में नौकरी करने लगी। इस कंपनी में उन्होंने दो साल तक काम किया। यहां के बाद संजल ने टोयोटा रेसिंग डिवलपमेंट में काम किया। इस बीच संजल ने फ्लाइंग के बारे में भी पढ़ना शुरू किया। जून 2016 में विमान फ्लाइट का लाइसेंस भी उन्होंने प्राप्त किया।
 

Created On :   20 July 2021 12:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story