अंतर-अफगान वार्ता इतना करीब कभी नहीं रहा : खलीलजाद

- अंतर-अफगान वार्ता इतना करीब कभी नहीं रहा : खलीलजाद
काबुल, 25 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान सुलह के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जल्माय खलीलजाद ने कहा है कि अंतर-अफगान वार्ता इतना करीब कभी नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि युद्धग्रस्त देश के लिए यह एक निर्णायक क्षण है।
टोलो न्यूज के मुताबिक, उन्होंने शुक्रवार को वाशिंगटन स्थित यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस द्वारा आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुक्रवार को यह टिप्पणी की।
खलीलजाद ने कहा, अफगानिस्तान और क्षेत्र के लिए यह एक महत्वपूर्ण क्षण है, संभवत: एक निर्णायक क्षण है।
खलीलजाद ने यह भी कहा कि युद्ध ने अमेरिका और अफगानिस्तान के साथ-साथ विश्व समुदाय पर भारी बोझ छोड़ा है।
खलीलजाद ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अफगान सैन्य कर्मियों और नागरिकों के बीच हताहतों की संख्या में कमी आई है।
उन्होंने कहा कि 29 फरवरी को दोहा में हुए अमेरिका-तालिबान शांति समझौते के तहत, वाशिंगटन अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के लिए प्रतिबद्ध है, हालांकि उन्होंने दोहराया कि कोई भी सैन्य वापसी स्थिति पर आधारित होगी।
Created On :   25 July 2020 2:00 PM IST