ऑरलैंडो में देर रात हुई गोलीबारी, 7 लोग घायल

Late night shooting in Orlando, 7 injured
ऑरलैंडो में देर रात हुई गोलीबारी, 7 लोग घायल
फ्लोरिडा ऑरलैंडो में देर रात हुई गोलीबारी, 7 लोग घायल
हाईलाइट
  • बार और रेस्तरां बंद

डिजिटल डेस्क, वाशिगंटन। फ्लोरिडा के ऑरलैंडो शहर में रविवार तड़के एक सामूहिक गोलीबारी में सात लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ऑरलैंडो के पुलिस प्रमुख एरिक स्मिथ ने संवाददाताओं से कहा कि, वॉल स्ट्रीट प्लाजा और साउथ ऑरेंज एवेन्यू के इलाके में तड़के दो बजे गोलीबारी हुई, जब बार और रेस्तरां बंद हो रहे थे।

एक अज्ञात शूटर ने तमंचा निकालकर भीड़ पर फायरिंग कर दी, जिसमें सात लोग घायल हो गए। स्मिथ ने कहा कि सभी पीड़ित अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। पुलिस आरोपित के बारे में जानकारी जुटा रही है।

गैर-लाभकारी गन वायलेंस आर्काइव के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अब तक अमेरिका में कम से कम 382 सामूहिक गोलीबारी का सामना करना पड़ा है।

 

आईएएनएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   1 Aug 2022 4:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story