स्पेन: लॉकडाउन से टूटा महिला का सब्र, नग्र होकर किया हंगामा

Lockdown woman strips off and jumped on top a police car in spain
स्पेन: लॉकडाउन से टूटा महिला का सब्र, नग्र होकर किया हंगामा
स्पेन: लॉकडाउन से टूटा महिला का सब्र, नग्र होकर किया हंगामा

डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। दुनियाभर में नोवल कोरोनावायरस ने आतंक मचा रखा है। इस खतरनाक महामारी को रोकने के लिए कई देशों ने लॉकडाउन कर रखा है। जिस कारण लोग अब परेशान होने लगे हैं। जनता अब अपने घरों से बाहर निकलता चाहते हैं, लेकिन बैन होने के कारण घर में है। लॉकडाउन के कारण एक महिला का तो सब्र ही टूट गया है। वह इतना परेशान हो गई कि उसनी सारी मर्यादा को तोड़ दिया।

दरअसल स्पेन में कोविड-19 के बढ़ते आकंड़ों को देखते हुए किसी को भी घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। लेकिन एक 41 वर्षीय महिला घर में रहना पसंद नहीं आया। वह लॉकडाउन के नियम तोड़कर घर के बाहर आ गई। 

हालांकि महिला ने कोई गलत कार्य नहीं किया। वह टोरेमोलिनोस इलाके में काम कर रहे मेडिकल स्टाफ का ताली बजाकर हौसला अफजाई कर रही थी। तभी पुलिस उसे उठाकर अदालत ले गई।

रिसर्च: कोविड-19 को रोकने दो साल तक करना होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन- हार्वर्ड यूनिवर्सिटी

कोर्ट ने महिला को हिदायत देते हुए रिहा कर दिया, लेकिन कोर्ट से बाहर आते ही उसरे सारे अपने कपड़े उतार दिए और जमकर हंगामा किया। वह पुलिस के कार के ऊपर चढ़ गई।  किसी तरह पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ा। वह कपड़े पहनने को तैयार नहीं थी। पुलिस ने उसे कपड़े में लपेटकर एंबुलेंस से घर भेजा। 

बता दें कि स्पेन में 1 लाख से अधिक लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। वहीं अबतक 18 हजार अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमित और मौतों के मामले में स्पेन दुनिया में दूसरे नंबर पर है।

Created On :   16 April 2020 6:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story