Covid-19: कोरोना से दुनियाभर में 18 लाख से अधिक लोगों की सांसें हुईं खत्म, 8.26 करोड़ हुए संक्रमित

Covid-19: कोरोना से दुनियाभर में 18 लाख से अधिक लोगों की सांसें हुईं खत्म, 8.26 करोड़ हुए संक्रमित
हाईलाइट
  • 18 लाख 02 हजार 560 लोगों की मौत हो चुकी है
  • 8 करोड़ 26 लाख 25 हजार 514 लोग संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) लगातार अपना कहर बरपा रहा है। कुछ देशों में संक्रमण पहले की तुलना में और अधिक तेजी से फैल रहा है। बीते 24 घंटों में सामने आए संक्रमितों के बाद कुल आंकड़ा 8.26 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतें 18 लाख से अधिक हो गई है।

जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार गुरुवार सुबह सामने आए आंकड़ों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8 करोड़ 26 लाख 25 हजार 514 हो गई है। वहीं इस वायरस ने अब तक 18 लाख 02 हजार 560 लोगों की सांसें छीन ली हैं। 

किसानों और सरकार के बीच बनी 2 मुद्दों पर सहमति

विश्व में सर्वाधिक संक्रमितों की संख्या वाले देशों में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का नाम अब भी पहले स्थान पर है। वहीं भारत दुनियाभर में दूसरे स्थान पर है, जहां सर्वाधिक संक्रमित हैं। आंकड़ोंं पर गौर करें तो अमेरिका में मामलों की कुल संख्या 1 करोड़ 97 लाख हजार 22 442 है, वहीं 3 लाख 41 हजार 964 लोगोंं की मौत इस वायरस के कारण हुई है। 

भारत की बात करें तो यहां संक्रमण के मामलों के हिसाब से 1 करोड़ 02 लाख 44 हजार 852 मामले अब तक देखे गए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 1 लाख 48 हजार 439 हो गई है। हालांकि अच्छी बात यह कि बीते दिनों से यहां लगातार मामलों में कमी देखी जा रही है। 

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, दस लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश:

देश का नाम  

कुल संक्रमितों का आंकड़ा

ब्राजील

7,619,200

रूस

3,100,018

फ्रांस

2,657,624

ब्रिटेन

2,440,202

तुर्की

2,194,272

इटली

2,083,689

स्पेन

1,910,218

जर्मनी

1,719,912

कोलंबिया

1,626,461

अर्जेंटीना

1,613,928 

मैक्सिको

1,401,529

पोलैंड

1,281,414

ईरान

1,218,753

यूक्रेन

1,076,880

दक्षिण अफ्रीका

1,039,161

पेरू

1,010,496

कोविड मौतों के मामले में वर्तमान में 20,000 से अधिक मृत्यु वाले देश:

देश का नाम

कुल मौतों का आंकड़ा

ब्राजील

193,875

मेक्सिको

148,439

इटली

148,439

ब्रिटेन

72,657

फ्रांस

64,508 

रूस

55,692

ईरान

55,095

स्पेन

50,689

अर्जेंटीना

43,163

कोलंबिया

42,909

पेरू

37,574

जर्मनी

32,665

दक्षिण अफ्रीका

28,033

पोलैंड

28,019

इंडोनेशिया

21,944

तुर्की

20,642



 

Created On :   31 Dec 2020 4:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story