वांग यी और लाओस के विदेश मंत्री सेलुमेक्साय कोमासिथ के बीच वार्ता

Negotiations between Wang Yi and Laos Foreign Minister Selumexay Komasith
वांग यी और लाओस के विदेश मंत्री सेलुमेक्साय कोमासिथ के बीच वार्ता
वांग यी और लाओस के विदेश मंत्री सेलुमेक्साय कोमासिथ के बीच वार्ता
हाईलाइट
  • वांग यी और लाओस के विदेश मंत्री सेलुमेक्साय कोमासिथ के बीच वार्ता

बीजिंग, 21 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने वियनतियाने में लाओस के विदेश मंत्री सेलुमेक्साय कोमासिथ के साथ वार्ता की।

विदेश मंत्री वांग यी ने चीन-आसियान विदेश मंत्रियों के बीच विशेष बैठक और लंकांग-मेकांग सहयोग व्यवस्था के विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन करने के लिए लाओस के प्रति आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया महामारी की रोकथाम और नियंत्रण वर्तमान में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और चीन सरकार की प्राथमिकता है।

वांग यी ने कहा कि चीन और लाओस के बीच संबंध साझे भविष्य के निर्माण के नए युग में प्रवेश हुआ है। चीन लाओस के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में आवाजाही और सहयोग को आगे बढ़ाना चाहता है।

सेलुमेक्साय कोमासिथ ने कहा कि लाओस मजबूती से चीन के साथ खड़ा हुआ है। विश्वास है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और चीन सरकार के नेतृत्व में चीनी जनता महामारी के खिलाफ लड़ाई जीतेगी।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

-- आईएएनएस

Created On :   21 Feb 2020 11:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story