फिजिक्स के नोबेल पुरुस्कार की हुई घोषणा, यह तीन वैज्ञानिक हुए संयुक्त रुप से सम्मानित, 2021 में भी तीन वैज्ञानिक हुए थे सम्मानित

Nobel Prize in Physics announced, these three scientists were awarded jointly, in 2021 also three scientists were honored
फिजिक्स के नोबेल पुरुस्कार की हुई घोषणा, यह तीन वैज्ञानिक हुए संयुक्त रुप से सम्मानित, 2021 में भी तीन वैज्ञानिक हुए थे सम्मानित
नोबेल पुरस्कार 2022 फिजिक्स के नोबेल पुरुस्कार की हुई घोषणा, यह तीन वैज्ञानिक हुए संयुक्त रुप से सम्मानित, 2021 में भी तीन वैज्ञानिक हुए थे सम्मानित
हाईलाइट
  • तीनों को क्वांटम फिजिक्स में अहम योगदान देने के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार 2022 की घोषणा शुरु हो चुकी है। इसके अंतर्गत आज फिजिक्स का नोबल पुरस्कार एलैन आस्पेक्ट, जॉन एफ. क्लॉजर और एन्टन जीलिन्गर को दिया गया है। गौरतलब है कि एलैन आसपेक्ट फ्रांस, कलॉजर अमेरिका और जीलिन्गर ऑस्ट्रेलिया के भौतिक विज्ञानी हैं। इन तीनों को क्वांटम फिजिक्स में अहम योगदान देने के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

इस खोज के लिए किया गया सम्मानित

नोबेल पुरस्कार देने वाली समिति ने अपने ट्वीट में बताया कि इन तीनों को यह पुरस्कार उलझे हुए फोटोन, बेल इनीक्वेलिटी को एस्टेबलिश करने और क्वांटम सूचना की शुरुआत करने के लिए दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले साल यानी 2021 में भी तीन वैज्ञानिकों स्यूकुरो मानेबे, क्लॉस होसेलमैन और जियोर्जियो पेरिसी को भौतिकी का नोबेल मिला था। इन तीनों को यह पुरस्कार जटिल भौतिक प्रणालियों के संबंध में हमारी समझ विकसित करने के लिए दिया गया था। 
जहां स्यूकुरो और होसेलमैन को धरती की जलवायु की भौतिकी मॉडलिंग और ग्लोबल वार्मिंग की भविष्यवाणी को मजबूत करने के लिए तो वहीं पेरिसी को परमाणु से गृहों के पैमाने तक भौतिकी प्रणालियों में अप-डाउन की क्रिया के लिए नोबेल मिला था। 

हो चुकी है पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत

नोबेल पुरस्कार दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से माने जाते हैं। यह पुरस्कार स्वीडन के करोलिंस्का संस्थान की नोबेल असेंबली द्वारा दिया जाता है। 2022 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का आगाज हो चुका है। 3 अक्टूबर यानी आज चिकित्सा के लिए नोबोल पुरस्कार की घोषणा की गई। इसके बाद 4 अक्टूबर को भौतिकी, 5 अक्टूबर को रसायन विज्ञान, 6 अक्टूबर शांति और 10 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार पाने वाले विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी।

स्वांते पाबो को मिला चिकित्सा का नोबेल 

विश्व के सबसे बड़े पुरस्कार कहे जाने वाले नोबेल पुरस्कार 2022 की घोषणा 3 अक्टूबर से शुरु हो चुकी है। इसकी शुरुआत चिकित्सा के नोबेल के साथ हुई, जो कि स्वीडन के जेनेटिस्ट स्वांते पाबो को दिया गया। पाबो को यह पुरस्कार विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के आनुवांशिकि( जीनोम ) से संबंधित खोज के लिए दिया गया।  बता दें कि पाबो पैलियोजेनेटिक्स के संस्थापको में से एक हैं। उन्होंने निएंडरथल जीनोम पर बड़े स्तर पर काम किया। पाबो डीएनए को लेकर चल रही रिसर्च के क्षेत्र में काफी जाना पहचाना नाम हैं।

Created On :   4 Oct 2022 12:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story