हाफिज सईद बौखलाया , US और इंडिया के खिलाफ फिर उगला जहर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आतंक का आका और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने एक बार फिर जहर उगला है। इस बार हाफिज ने कहा है कि वह भारत को कभी भी किसी भी क्षेत्र में सुपर पावर नहीं बनने देगा। पेशावर में एक रैली के दौरान हाफिज सईद ने ये बात कही। हाफिज ने आगे कहा कि वह पाकिस्तान के शहर-शहर घूमकर इस संदेश को हर जगह फैलाएगा। इस दौरान हाफिज ने अमेरिका पर भी निशाना साधा। आपको बता दें कि अमेरिका के कड़े प्रतिबंधों के बाद से हाफिज सईद बौखलाया हुआ है।
फोन पर रैली को किया संबोधित
रविवार को पेशावर में हाफिज सईद ने एक रैली को संबोधित किया। अमेरिका के दबाव के बाद हाफिज खुद तो रैली में शामिल नहीं हो पाया लेकिन उसने फोन के जरिए रली को संबोधित करते हुए अपना जहर उगला। इस दौरान उसके निशाने पर भारत और अमेरिका दोनों ही देश रहे। हाफिज़ ने कहा कि पाकिस्तान एक शक्तिशाली देश की तरह उभर कर आएगा, इसके लिए हम सभी को एक साथ चलना होगा। अमेरिका अफगानिस्तान की नाकामियों को छुपाना चाहता है इसलिए पाकिस्तान पर आरोप लगा रहा है। हाफिज़ ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम अमेरिका की मदद से छुटकारा पाएं और अपने देश को मजबूत बनाएं। इजरायल को येरूशलम की राजधानी बताने के डोलान्ड ट्रंप के बयान को भी हाफिज ने गलत बताया। उसने कहा कि ये बिल्कुल गलत है।
अमेरिका की सख्ती
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के खात्मे कि लिए अमेरिका से पिछले 15 सालों में 33 बिलियन डॉलर से ज्यादा की मदद ले चुका है, लेकिन अभी तक हमें सिर्फ धोखा ही मिला है। अमेरिका का कहना था कि हम जिन आतंकियों को अफगानिस्तान में तलाशते रहे, वो पाकिस्तान में बैठे हुए है। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि "अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 255 मिलियन डॉलर की सैन्य मदद रोक दी है। अब पाकिस्तान को किसी भी तरह की मदद देने से पहले देखा जाएगा, कि पाक ने आतंकवाद के खिलाफ क्या और कितनी कारगर कार्रवाई की है।" पाकिस्तान ने अमेरिका के बढ़ते दबाल के चलते मंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद के संगठन जमात उद दावा (JUD) को ब्लैक लिस्ट कर दिया है, साथ ही JUD के ट्विटर अकाउंट को भी सस्पेंड कर दिया है।
Created On :   8 Jan 2018 4:38 AM GMT