UNGA: बौखलाए पाकिस्तान ने कहा- भारत में RSS फैला रहा फासीवाद, हिंदू अतिवादी मुख्यमंत्री

Pakistan threatened of nuclear weapons to India in united nation
UNGA: बौखलाए पाकिस्तान ने कहा- भारत में RSS फैला रहा फासीवाद, हिंदू अतिवादी मुख्यमंत्री
UNGA: बौखलाए पाकिस्तान ने कहा- भारत में RSS फैला रहा फासीवाद, हिंदू अतिवादी मुख्यमंत्री
हाईलाइट
  • परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की गारंटी नहीं: पाक
  • पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने दिया बयान
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन के दौरान दी धमकी

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत से 2 बार फटकार पड़ने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान में इस हद तक बौखलाहट है कि उसने महासभा में आरएसएस और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर ही बयानबाजी कर दी। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी राजनयिक साद वरिच ने कहा कि भारत में आरएसएस नामक संगठन में फासीवाद सिखाया जा रहा है। वरिच ने कहा कि भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में एक हिंदू अतिवादी को मुख्यमंत्री बनाया गया है। ऐसे में भारत के ईसाई और मुस्लिम अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस करते हैं। इसके पहले पाकिस्तान परमाणु हथियारों की धमकी भी दे चुका है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि हम परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की गारंटी नहीं ले सकते हैं।

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ लगाई थी। संयुक्त राष्ट्र मिशन में भारत की दूत एनम गंभीर ने कहा था कि क्या पाकिस्तान यह बात स्वीकार करेगा कि यूएन से आतंकी घोषित हाफिज सईद वहां खुलेआम घूमता है। मानवाधिकार के नाम पाकिस्तान बड़ी-बड़ी बातें करने वाला पाकिस्तान अपने देश में ही उसका उल्लंघन नहीं रोक पा रहा है। 

 

 

Created On :   30 Sept 2018 11:51 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story