बातचीत और शांति से रूस -यूक्रेन युद्ध विराम की बात करने वाला पाकिस्तान रूस को दे रहा है धोखा, यूक्रेन को दे रहा है हथियार

Pakistan, who talks about Russia-Ukraine ceasefire through talks and peace, is betraying Russia, giving arms to Ukraine
बातचीत और शांति से रूस -यूक्रेन युद्ध विराम की बात करने वाला पाकिस्तान रूस को दे रहा है धोखा, यूक्रेन को दे रहा है हथियार
रूस-यूक्रेन तनाव बातचीत और शांति से रूस -यूक्रेन युद्ध विराम की बात करने वाला पाकिस्तान रूस को दे रहा है धोखा, यूक्रेन को दे रहा है हथियार
हाईलाइट
  • एक पक्ष से कतराता पाकिस्तान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अपनी छवि सुधारने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भले ही पाकिस्तान रूस यूक्रेन युद्ध को बातचीत और शांति से विराम करने की बात कर रहा है, लेकिन उसकी हरकतें कुछ और बयान कर रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर साफ सुथरी छवि दिखाने के लिए  पाक रूस यूक्रेन में से किसी एक देश का पक्ष नहीं कर रहा है। बल्कि पीठ पीछे रूस से दोस्ती दिखावे के साथ साथ उसे धोखा भी दे रहा है। क्योंकि पाकिस्तान पीठ पीछे यूक्रेन को हथियार सप्लाई कर रहा है। और रूस की पीठ पर छुरा घोंप रहा है।  

यूकेन को हथियार सप्लाई कर रहा है पाक

पाकिस्तान की ओर से यूक्रेनी सेना को भेजे जा रहे हथियार की पुष्टि एक यूक्रेनी वेबसाइट "यूक्रेन वेपन ट्रैकर ने की है। जिससे पाकिस्तान की पोल पट्टी खुलकर सामने आ गई है। पाकिस्तान जो हथियार यूक्रेन को सप्लाई कर रहा है, उसे यूक्रेनी सेना रूसी सैनिकों के खिलाफ ही इस्तेमाल कर रही है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान  यूक्रेन को हथियार और बारूद भेज रहा है। इसे लेकर पाकिस्तान पर रूस और यूक्रेन की जंग को लेकर एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पाक पर सवालिया निशान खड़ा हो रहे है। निजी न्यूज चैनल आज तक से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान यूक्रेन को तीसरे देश के जरिए बारूद, हथियार सप्लाई कर रहा है। इसके लिए पाकिस्तान कई देशों की सुरक्षा कंपनियों से संपर्क साध चुका है, और कईयों से बातचीत चल रही है। 

यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने में तीसरे देश का इस्तेमाल कर रहा है पाक

जियो पोलिटिक के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि इस्लामाबाद के हथियार सप्लायर डीएमआई एसोसिएट्स यूक्रेन सरकार तक हथियारों की सप्लाई को आसान बनाने के लिए बुल्गारिया की एक डिफेंस फर्म से चर्चा कर रहा है। वहीं पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के गोला-बारूद के सप्लायर केस्ट्रोल ने स्लोवाकिया बेस्ड डिफेंस कंपनी कैमिका से भी बात की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान का यह केस्ट्रोल सप्लायर युद्ध का फायदा उठाकर अपनी सप्लाई को यूक्रेन से सटे हुए देश पोलैंड, रोमानिया और स्लोवाकिया तक करना चाहता है। दो दिन तीन महीने पहले कंपनी के सीईओ लियाकत अली ने इन देशों की यात्रा भी की। बताया जा रहा है कि एक यूक्रेनियन कंपनी FORMAG ने पाकिस्तानी कंपनी Bluelines Cargo से सेना के लिए कुछ सामग्री बनाने के लिए संपर्क साधा है।

आज तक के हवाले से एक रशियन ऑनलाइन वेब पोर्टल Riafan में  प्रकाशित एक खबर के मुताबिक पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित नूर खान हवाईअड्डे से ब्रिटेन आसानी से यूक्रेनी सेना के लिए सुरक्षा उपकरण और हथियार भेज रहा है।  पिछले कुछ दशकों से  यूक्रेन की आर्म्स इंडस्ट्री का पाकिस्तान सबसे ईमानदार क्लाइंट रहा है। 

क्यों कर रहा है पाकिस्तान?

पूरी दुनिया को पता है कि पाकिस्तान आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है। अभी हाल ही में आई बाढ़ ने पाक में सब कुछ तबाह कर दिया। जिससे पाक की और बुरी स्थिति हो गई। इसे में पाकिस्तान यूक्रेन की मदद कर आर्थिक तंगी से निकलने की फिराक में है।  जियो पोलिटिक के मुताबिक, साल 2022 में ही यूक्रेन ने पाकिस्तान से हथियारों और सुरक्षा उपकरणों की सप्लाई के लिए बातचीत भी की थी। पाकिस्तान ने साल 2021 में ही यूक्रेन की T-80UD फ्लीट को रिपेयर करने के लिए 85.6 मिलियन का कॉन्ट्रेक्ट किया था।

रूस से संबंध स्थापित करने में जुटा पाकिस्तान

हाल ही में न्यूज चैनल अलजजीरा को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा था कि पाकिस्तान किसी भी पक्ष में नहीं है, भुट्टो ने आगे कहा था कि युद्ध का हल शांति और वार्ता से ही निकलेगा। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से  एससीओ मीटिंग में  मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधोंं पर बात की थी। और रूस और पाक दोनों देशों के बीच दोस्ती बढ़ाने की बात कही गई थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एससीओ मीटिंग में कहा कि पाकिस्तान रूस के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करना चाहता है।

वहीं पिछले साल पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने यूक्रेन का दौरा कर भविष्य में यूक्रेन के साथ डिफेंस सेक्टर में व्यापार बढ़ाने की बात कही गई थी।  एक तरफ पाकिस्तान यूक्रेन से व्यवहार करने की बात कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ रूस के साथ रिश्तों को और मजबूत करने की बात कर रहा है। रूस यूक्रेन युद्ध के बीच पूर्व पाकिस्तान पीएम इमरान खान ने भी रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी। 

हथियार भेजकर शांति और वार्ता की बात कर रहा है पाक

युद्ध के लिए यूक्रेनी सेना के लिए हथियार भेजने वाले पाकिस्तान की सोच क्या है,ये समझ से परे नजर आ रही है। एक तरफ पाक यूक्रेन को हथियार सप्लाई कर रहा है। दूसरी तरफ पाक रूस से भी संबंध बरकरार रखना चाहता है। पाक की ये दोहरी रणनीति एक की मदद दूसरे को धोखा दे रही है। 
 

Created On :   6 Oct 2022 8:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story