पीएम मोदी का युगांडा दौरा, देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का दिया मंत्र

PM Modis visit to Uganda, given the mantra to strengthen the countrys economy
पीएम मोदी का युगांडा दौरा, देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का दिया मंत्र
पीएम मोदी का युगांडा दौरा, देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का दिया मंत्र
हाईलाइट
  • पीएम मोदी ने भारत-युगांडा बिजनस फोरम को किया संबोधित।
  • भारतीय मशीनें महंगी पर टिकाऊ-मोदी।
  • युगांडा को 5F का फॉर्म्युला दिया।

डिजिटल डेस्क, कम्पाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को अफ्रीकी देश युगांडा के दौरे पर हैं। मोदी ने यहां भारत-युगांडा बिजनेस फोरम की बैठक में भाग लिया। पीएम मोदी ने यहां अपने संबोधन में युगांडा के विकास के लिए प्रतिबद्धता दर्शायी। इस दौरान पीएम मोदी ने एक चुटकुले के जरिए भारत के प्रतिद्वंद्वी देशों के सस्ते सामान को खरीदने के नुकसान के बारे में भी बताया। पीएम मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग भी जाएंगे।

अफ्रीका के संघर्ष काल की करी चर्चा
युगांडा में एक सभा को संबोधन करते हुए पीएम मोदी ने अफ्रीका के संघर्ष काल की चर्चा की। पीएम ने कहा, "इतिहास गवाह है, जब अफ्रीका संघर्ष काल से गुजर रहा था, किसी भी देश को युगांडा की फिक्र नहीं थी। केवल भारत इस संघर्ष के दौर में मानवीय मूल्यों को बनाए रखने के लिए युगांडा के साथ खड़ा था।

 

 

आप तय करें "पंखा हिलाना है या मुंड्डी"
भारतीय मशीनों के महंगे होने की वजह बताते हुए पीएम मोदी ने एक कहानी सुनाई। उन्होंने कहा, "मैं जब छोटा था तो एक चुटकुला सुना करता था कि एक बस स्टॉप पर गरीब लड़का पंखा बेच रहा था, जो एक रुपये में पंखा दे रहा था। दूसरे वाले ने आठाने बताया, तीसरा चाराने में पंखा दे रहा था। एक शख्स ने चाराने वाला पंखा लिया, लेकिन 3-4 बार पंखा हिलाने में ही टूट गया। उसने तुरंत पंखा वाले को पकड़ा और बताया पर पंखे वाले ने जवाब दिया कि मैंने पंखा हिलाने को थोड़ी कहा था, पंखा नहीं मुंड्डी हिलानी थी। पीएम मोदी ने कहा, "इसी तरह हो सकता है शुरू में चीजें महंगी हों, लेकिन वो लंबे समय तक चलेंगी। अब ये आपको तय करना है कि पंखा हिलाना है या मुंड्डी।

हम चाहते हैं युगांडा को लाभ मिले
बैठक में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने प्राकृतिक संसाधनों को बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि युगांडा के पास हजारों एकड़ ऐसी भूमि है, जहां किसी कैमिकल की बूंद तक नहीं गिरी है। ऐसी जगह पैदा होने वाली चीजों की दुनिया को बहुत जरूरत है। हम यहां पैसा और मेहनत खर्च करना चाहते हैं। इससे युगांडा का विकास होगा और दुनिया भी स्वस्थ रहेगी।

पीएम मोदी ने युगांडा को दिया नया मंत्र
पीएम मोदी ने युगांडा की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 5F का फॉर्म्युला भी दिया। 5F के इस फॉर्म्युला का मतलब  फार्म, फाइबर, फैब्रिक, फैशन, फॉरन हैं। मोदी ने कहा कि युगांडा में कॉटन की खेती की जाये उससे धागा बने, धागे से कपड़ा और पोशाक बने और फिर उन्हे दूसरे देशों में भेजा जाए।
 


भारत में निवेश आसान
पीएम मोदी ने भारतीय टैक्स व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि भारत में निवेश करना काफी आसान और फायदेमंद है, इसलिए यहां कोई भी आसानी से निवेश कर सकता है। भारत एक प्रगतिशील देश होने के साथ-साथ उभरती हुई अर्थव्यवस्था भी है।
 

 

Created On :   25 July 2018 10:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story