प्रिंस हैरी, मेगन का नई पुस्तक में योगदान नहीं

Prince Harry, Megans contribution to new book
प्रिंस हैरी, मेगन का नई पुस्तक में योगदान नहीं
प्रिंस हैरी, मेगन का नई पुस्तक में योगदान नहीं
हाईलाइट
  • प्रिंस हैरी
  • मेगन का नई पुस्तक में योगदान नहीं

लंदन, 25 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल का शाही परिवार पर आधारित एक नई किताब में कोई साक्षात्कार नहीं है। उन्होंने किताब में शाही परिवार में अपनी जिंदगी के बारे कुछ नहीं बताया है।

बीबीसी के मुताबिक, किताब फाइंडिंग फ्रीडम के लेखक ओमिड स्कोबी और लेखिका कैरोलिन डूरंड ने प्रिंस हैरी, मेगन और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच बढ़े तनाव का जिक्र किया है।

दावा किया गया है कि दंपति और शाही परिवार के अन्य सदस्यों के बीच मार्च में बमुश्किल ही बात हो रही थी।

स्कोबी, डूरंड का कहना है कि हैरी और मेगन को लगा कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है और शाही परिवार से जुड़े अन्य लोग उनके बारे में जानकारियां प्रेस को लीक कर रहे हैं।

फिलहाल लॉस एंजेलिस में रह रहे हैरी, मेगन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि इस साल शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य की हैसियत से हटने के बाद दोनों का किताब के लिए साक्षात्कार नहीं लिया गया है।

बीबीसी ने बयान के हवाले से कहा, ससेक्स के ड्यूक और डचेस का साक्षात्कार नहीं लिया गाया है और दोनों ने फाइंडिंग फ्रीडम में कोई योगदान नहीं दिया है।

इसमें कहा गया कि यह पुस्तक लेखक-लेखिका के शाही प्रेस कोर के सदस्यों के रूप में और अपनी स्वतंत्र रिपोर्टिग के आधार पर स्वयं के अनुभवों पर आधारित है।

Created On :   25 July 2020 9:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story