श्रीलंका में राजपक्षे के पैतृक आवास में प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग, एक सांसद समेत 4 लोगों की मौत, सैकड़ों लोग घायल

Protesters set fire to Rajapaksas ancestral residence in Sri Lanka, 4 people including an MP killed, hundreds injured
श्रीलंका में राजपक्षे के पैतृक आवास में प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग, एक सांसद समेत 4 लोगों की मौत, सैकड़ों लोग घायल
श्रीलंका श्रीलंका में राजपक्षे के पैतृक आवास में प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग, एक सांसद समेत 4 लोगों की मौत, सैकड़ों लोग घायल
हाईलाइट
  • शांति बनाए रखने के लिए जनता से समर्थन की अपील

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। खराब दौर से गुजर रहा श्रीलंका में चारों तरफ आगजनी की हिंसा हो रही है। प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे के हंबनटोटा  पैतृक आवास में आग लगा दी। आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे श्रीलंका में अब राजनीतिक संकट भी उभर आया है। 

देश में बने हालातों को देखते हुए श्रीलंकाई एयरलाइंस ने विदेशी यात्रियों से आग्रह करते हुए कहा है कि कोलंबो से रवाना हो रहे यात्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा  बीआईए पहुंचने के लिए सुरक्षाकर्मियों को जांच चौकियों पर अपने हवाई टिकट व पासपोर्ट जरूर दिखाए।

पूरे देश में लगे कर्फ्यू को बुधवार सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने कई मंत्रियों और सांसदों की कई संपत्तियों को तबाह कर दिया।  श्रीलंका के मोराटुवा शहर के मेयर समन लाल फरनांडो के  आवास में भी प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाला कर दिया।   कैबिनेट मंत्री सनथ निशांत के आवास को आग लगा दी है।  

अमेरिकी राज्य विभाग ने श्रीलंका की स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है। हम सभी श्रीलंकाई लोगों से देश की आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों के दीर्घकालिक समाधान खोजने और सक्षम करने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया हैं। श्रीलंका में पैदा हुए संकट, विरोध में हो रही हिंसाओं पर अमेरिका ने चिंता व्यक्त करते हुए देश में बनी समस्या का समाधान करने और शांति बनाने का आग्रह किया है।

 

अभी देश के कई हिस्सों में आग, हिंसा का प्रदर्शन किया जा रहा है। हिंसा में एक सांसद समेत चार लोगों की मौत हो गई है,वहीं सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर है। कई इलाकों में हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए सैन्य बलों की तैनाती कर दी है। राष्ट्रीय सचिव ने प्रदर्शनकारियों से देश में शांति बनाने की अपील की है।

 

 

 

 

 

 

 

 




 

 



 

Created On :   10 May 2022 2:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story