नए साल में यूक्रेन पर हमले का नया प्लान तैयार कर रहा है रूस, सैनिकों के स्पर्म सुरक्षित रखने के पीछे की क्या है खास वजह? जानकर रह जाएंगे हैरान

नए साल में यूक्रेन पर हमले का नया प्लान तैयार कर रहा है रूस, सैनिकों के स्पर्म सुरक्षित रखने के पीछे की क्या है खास वजह? जानकर रह जाएंगे हैरान
रूस-यूक्रेन महायुद्ध नए साल में यूक्रेन पर हमले का नया प्लान तैयार कर रहा है रूस, सैनिकों के स्पर्म सुरक्षित रखने के पीछे की क्या है खास वजह? जानकर रह जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क, मास्को। यूक्रेन व रूस के बीच इस साल के फरवरी माह से शुरू हुई जंग अभी भी जारी है। दोनों देश एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े हुए हैं। रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई नए साल में और तेज हो सकती है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले ही कह चुके हैं कि मुझे जीत से कम कुछ और मंजूर नहीं है। पुतिन कई बार यूक्रेन को चेतावनी दे चुके हैं कि वो रूस की बात मान ले नहीं तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं नए साल में रूस अपने यहां करीब तीन लाख सैनिकों को तैयार कर रहा है, ताकि यूक्रेन को कब्जा किया जा सके।

रूसी स्थानीय मीडिया के मुताबिक, रूस स्वास्थ्य नियमों में बदलाव करते हुए अपने सैनिकों के स्पर्म को इकत्रित कर नि:शुल्क क्लीनिक में रख रहा है। वहीं यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस हमले करने के लिए नया प्लानिंग तैयार कर रहा है। रूस की ओर से पहले ही यह घोषणा कर दी गई थी कि लोग अधिक से अधिक सेना में भर्ती हो। सरकार के इस फरमान की वजह से बड़ी संख्या में लोग सेना में भर्ती हो रहे हैं, ताकि यूक्रेन से लड़ा जा सके। 

रूस कर रहा सैनिकों के स्पर्म सुरक्षित 

पुतिन सरकार अपने सैनिकों के स्पर्म को क्लीनिक में सुरक्षित रखने जा रही है। जिसके लिए सैनिकों की पत्नियां भी तैयार हो गई हैं। रूस की अखबार मोस्कोवस्कीज कोम्सोमोलेट्स के रिपोर्ट के अनुसार, सैनिकों की पत्नियां अपने पति को यूक्रेन की लड़ाई पर भेजने के लिए इस बात पर तैयार हुई है कि उनके पति के स्पर्म को सुरक्षित रखा जाए। खबरों की माने तो सैनिको की पत्नियों का मानना है कि अगर पति रूस-यूक्रेन के युद्ध में शहीद हो जाता है तो उनके स्पर्म के जरिए वो गर्भवती हो सकें। 

दोनों देशों के मरे लाखों सैनिक

रूस के लगाता बमबारी के चलते यूक्रेन में भारी तबाही मची हुई है। अब रूस नए साल में यूक्रेन पर और तेजी से हमला करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुतिन इस साल हर हाल में जंग जीतने की रणनीति बना रहे है। इसी कड़ी में रूस यूक्रेन में तीन लाख सैनिकों को भेज रहा है। जिसके बाद से ही ये कयास लगाया जा रहा है कि यूक्रेन की हालात और बिगड़ सकते हैं। राष्ट्रपति पुतिन व रूसी विदेश मंत्री सर्गेई कई बार कह चुके हैं कि यूक्रेन के पास बातचीत करने के सिवाय कुछ नहीं बचा है।

अगर वो हमारी बात नहीं मानता है तो रूस के सैनिक इस पर फैसला करेंगे। गौरतलब है कि यूएस के जनरल मार्क मिले ने एक अनुमान लगाया है। जिसके मुताबिक रूस और यूक्रेन के युद्ध के दौरान दोनों देशों के करीब एक लाख से ज्यादा सैनिक या तो मर गए या बुरी तरह से घायल हुए हैं। रूस और यूक्रेन में चल रही खूनी झड़प पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं कि आखिर इन दोनों देशों के बीच कब युद्ध विराम होगा। 

Created On :   31 Dec 2022 12:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story