बिना पानी 4 दिन तक जिंदा रह सकती है यह मछली, अमेरिका चाहता है इसका खात्मा

Snakehead fish that survives on land was discovered in georgia
बिना पानी 4 दिन तक जिंदा रह सकती है यह मछली, अमेरिका चाहता है इसका खात्मा
बिना पानी 4 दिन तक जिंदा रह सकती है यह मछली, अमेरिका चाहता है इसका खात्मा

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। अमेरिका के जॉर्जिया शहर में एक अनोखी मछली मिली है। जिसका नाम स्नैकहेड (Snakehead) है। Snakehead की खासियत है कि यह पूरे 4 दिन तक बिना पानी जमीन पर जीवित रह सकती है। जॉर्जिया डिपार्टमेंट ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज ने इसे ग्विनेट काउंटी तालाब से पकड़ा है। पहली बार Snakehead मछली जॉर्जिया के किसी जलस्त्रोत में पाई गई है। वहीं जमीन पर जीवित रहने वाली इस मछली को अमेरिका मारना चाहता है। जॉर्जिया प्रशासन नहीं चाहता है कि Snakehead मछली जीवित रहे। 

दरअसल अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, Snakehead मछली जिस जल स्त्रोत में रहती है। वहां इकोसिस्टम खत्म कर देती है। इस मछली के कारण अन्य जल जीवों पर भी विपरीत असर पड़ता है। यह मछली दूसरी मछलियों को भी खाती है। वहीं इसके द्वारा चूहे खाने की बात भी रिपोर्ट में सामने आई है। 

मछली के खतरे के कारण जॉर्जिया के वन्यजीव इसे खत्म करना चाहते है। अब इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा कि मछली ग्विनेट काउंटी ताबाल के अलावा कहीं और भी है या नहीं। जॉर्जिया के वन्यजीव डिपार्टमेंट अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मछली को पहचाने और उसे मारने की ट्रेनिंग दे रही है। 

बता दें Snakehead मछली तीन फीट लंबी और आठ किलोग्राम से अधिक वजनी होती है। यह चार दिन बिना पानी जमीन पर जिंदा रह सकती है। इसके अलावा कीचड़ में भी जीवित रह सकती है। यह मछली जलस्त्रोत से निकलकर दूसरे जलस्त्रोत तक जमीन के रास्ते आसानी से जा सकती है। यह पूर्व एशिया में पाई जाती है। 
 

Created On :   12 Oct 2019 10:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story