श्रीलंका के राष्ट्रपति की बगदादी से गुहार, कहा- मेरे देश को बख्श दो

श्रीलंका के राष्ट्रपति की बगदादी से गुहार, कहा- मेरे देश को बख्श दो

डिजिटल डेस्क, कोलंबो। बीते दिनों ईस्टर संडे पर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुए सिलसिलेवार धमाको ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। आतंकी संगठन आईएसआईएस द्वारा किए गए इस हमले में करीब 253 लोग मारे गए थे। ऐसे में श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने आतंकी संगठन ISIS के आका अबु बकर अल बगदादी से उनके देश को बख्श देने की अपील की है। 

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि श्रीलंका में कुछ छोटे आतंकवादी समूह हैं जो ISIS के संपर्क में बने हुए हैं और उनमें शामिल लोग आतंकी संगठन ISIS से प्रशिक्षण ले रहे हैं। सिरिसेना ने बताया कि ISIS ने छोटे देशों पर हमले करने की नई रणनीति नई बनाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं ISIS के प्रमुख से कहना चाहता हूं कि वह हमारे देश को बख्श दें। बता दें कि ईस्टर के पावन पर्व पर आतंकियों ने कोलंबो, नेगोम्बो और बट्टिकलोआ में चर्च और होटल को निशाना बना कर सीरियल ब्लास्ट किए थे। 

हमला इतना भीषण था कि इसमे 253 लोगों की मौत हो गई थी और 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। मृतकों में 10 भारतीय नागरिक भी शामिल थे, जिनमें से पांच कर्नाटक के राजनीतिक दल जनता दल सेक्युलर पार्टी के कार्यकर्ता थे। हमले के बाद स्थानीय समूह नेशनल तौहीद जमात को हमले के पीछे का मुख्य जिम्मेदार माना जा रहा था, लेकिन बाद में ISIS  ने एक वीडियो जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली थी। 

Created On :   1 May 2019 6:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story