न्यूयॉर्क के अस्पताल में हमला तीन लोग जख्मी

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 10:06 AM IST
न्यूयॉर्क के अस्पताल में हमला तीन लोग जख्मी
डिजिटल डेस्क,न्यूयॉर्क. शहर के ब्रॉन्क्स लेबनान हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक बंदूकधारी ने हॉस्पिटल में फायरिंग कर दी, जिसमें तीन लोगों को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है जबकि बंदूकधारी अब भी फरार है। टेलीविजन पर आ रही तस्वीरों में अस्पताल की इमारत के आसपास पुलिस की गाडि़यां और दमकल की गाडि़यां खड़ी देखी गयीं। इमारत के आसपास पुलिस ने सुरक्षा घेरा बना रखा था।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर के कपड़े पहने एम 16 राइफल से लैस एक व्यक्ति ने 1000 बिस्तरों वाले ब्रॉन्क्स-लेबनन अस्पताल में घुस गया और गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार बंदूकधारी का नाम हेनरी बेलो है जो पहले इसी अस्पताल में डॉक्टर था। वहां के अधिकारी ने बताया ने कि घायलों में तीन डॉक्टर भी शामिल हैं।
Created On :   1 July 2017 8:25 AM IST
Next Story