नए साल पर रूसी हमलों से दहला यूक्रेन, सच साबित हुई जेलेंस्की की चेतावनी, राजधानी कीव पर रूस ने किए ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक

Ukraine shaken by Russian attacks on New Year, Zelenskys warning proved to be true, Russia launched rapid missile attacks on the capital Kyiv
नए साल पर रूसी हमलों से दहला यूक्रेन, सच साबित हुई जेलेंस्की की चेतावनी, राजधानी कीव पर रूस ने किए ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक
यूक्रेन-रूस युद्ध नए साल पर रूसी हमलों से दहला यूक्रेन, सच साबित हुई जेलेंस्की की चेतावनी, राजधानी कीव पर रूस ने किए ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक
हाईलाइट
  • कीव के अलावा अन्य इलाकों में भी हुए हमले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नए साल की शुरूआत के साथ जहां पूरी दुनिया जश्न मना रही थी, वहीं यूक्रेन में रूसी मिसाइलों के हमले से दहशत का माहौल था। दुनिया ने 12 बजकर 1 मिनट पर नए साल में प्रवेश किया वैसे ही राजधानी कीव मिसाइलों के अटैक से दहल उठी। देश के सभी बड़े शहरों में हवाई हमलों के सायरन बजने लगे। चारों तरफ अफरातफरी का माहौल मच गया, लोग जान बचाने के लिए घरों को छोड़कर शेल्टर होम की तरफ भागने लगे। यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि रूस की तरफ से करीब 20 क्रूज मिसाइलों दागी गई हैं। इन हमलों में यूक्रेनी सैनिकों समेत नागरिक भी घायल हुए हैं। 

नए साल से एक दिन पहले भी रूस ने किया था हमला

राजधानी के कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने नए साल पर रूस द्वारा किए हवाई हमलों की पुष्टि की है। रूस ने कीव पर कितनी मिसाइलें दागी इसकी पुख्ता जानकारी तो अभी तक सामने नहीं आ पाई है लेकिन यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणालियों ने 23 रूसी क्रूज मिसाइलों को जरूर नष्ट किया है। 

रूस की तरफ से नए साल की पूर्व संध्या यानी 31 दिसंबर की शाम को भी राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए थे। रूस द्वारा दागी गई लगभग 20 मिसाइलों में कई नागरिक घायल हुए थे। यह हमला यूक्रेन के राष्ट्रपति के देश की जनता को दिए नए साल के संबोधन के कुछ समय बाद ही हुआ। इससे दो दिन पहले भी रूस ने यूक्रेन पर लगभग 100 मिसाइलों से हमला किया था। बता दें कि दोनों देशों के बीच बीते 10 महीने पहले शुरू हुई जंग अभी भी जारी है। दोनों ही देश जंग जीतने के लिए एक दूसरे पर हमलावर हैं। 

कीव के अलावा अन्य इलाकों में भी हुए हमले

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, राजधानी कीव के अलावा देश के अन्य इलाकों में भी रूस ने मिसाइलों से हमले किए। एजेंसी ने बताया कि नए साल की सुबह तक राजधानी कीव के अलावा खेरसॉन और जाइटॉमिर के कुछ इलाकों में भी हमलों की जानकारी सामने आईं। कीव प्रशासन की तरफ से बताया कि यहां ड्रोन से हमला किया जा रहा है। 

सच हुई जेलेंस्की की चेतावनी 

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोडिमिर ज़ेलेंस्की द्वारा रूस के हमले को लेकर पहले ही देश के लोगों को दी गई सच साबित हुई है। दरअसल, ज़ेलेंस्की ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि रूस यूक्रेनियन को अंधेरे में नए साल मनाने के लिए और भी अधिक हमले शुरू कर सकता है।


 

Created On :   1 Jan 2023 5:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story