लंदन में बैठे माल्या को आई कर्नाटक की याद, बोले- चुनावों में वोट देना मेरा अधिकार, लेकिन..

Vijay Mallya says, It is my democratic right to vote in Karnataka
लंदन में बैठे माल्या को आई कर्नाटक की याद, बोले- चुनावों में वोट देना मेरा अधिकार, लेकिन..
लंदन में बैठे माल्या को आई कर्नाटक की याद, बोले- चुनावों में वोट देना मेरा अधिकार, लेकिन..

डिजिटल डेस्क, लंदन। भारतीय बैंकों को 9000 करोड़ की चपत लगाकर लंदन भागे विजय माल्या की शुक्रवार को प्रत्यर्पण मामले में पेशी हुई। लंदन के वेस्टमिनिस्टर कोर्ट में हुई सुनवाई में माल्‍या के द्वारा प्रत्‍यर्पण के खिलाफ लिखित में तर्क पेश किए गए। कुछ देर चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 11 मई तय की है। इस सबके बीच प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई में जाने से पहले विजय माल्या का एक बयान बड़ी सुर्खियां बटोर रहा है। उन्होंने सुनवाई में जाने से पहले कहा कि वे कर्नाटक से हैं और अगले महीने होने वाले कर्नाटक चुनावों में वोट भी डालना चाहते हैं लेकिन स्थितियां ऐसी हैं कि वे यूके छोड़ नहीं सकते।

 


माल्या ने कहा, "कर्नाटक चुनाव में वोट देना मेरा लोकतांत्रिक अधिकार है,लेकिन मेरी बेल की शर्तें मुझे UK छोड़ने की इजाजत नहीं देती।" उन्होंने इसके साथ यह भी कहा कि वे भारतीय राजनीति को इन दिनों फॉलो नहीं कर रहे हैं, इसलिए वे भारत में चल रही राजनीतिक उठापटक पर चर्चा नहीं कर सकते।

 


गौरतलब है कि विजय माल्‍या भारतीय बैंकों से 9000 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर फरार हैं और लंदन में रह रहे हैं। 2 मार्च 2016 से ही माल्या लंदन में रह रहे हैं। ईडी और सीबीआई को माल्या की तलाश है। ED कई बार विजय माल्या को समन भेज चुका है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) से जुड़े एक मामले में मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट माल्या को भगोड़ा भी घोषित कर चुकी है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने भी शराब कारोबारी विजय माल्या को फॉरेन एक्सचेंज रेग्युलेशन एक्ट (FERA) के उल्लंघन के मामले में भगोड़ा घोषित कर रखा है। माल्या का पासपोर्ट भी रद्द किया जा चुका है। इसी साल फरवरी में भारत ने ब्रिटेन से माल्या के प्रत्यर्पण की भी अपील की थी।

Created On :   27 April 2018 1:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story