WOMEN'S DAY SPL: उन महिलाओं को सलाम, जिन्होंने डिफेंस में दिया अपना योगदान

womens day womens day special international womens day womens in defence
WOMEN'S DAY SPL: उन महिलाओं को सलाम, जिन्होंने डिफेंस में दिया अपना योगदान
WOMEN'S DAY SPL: उन महिलाओं को सलाम, जिन्होंने डिफेंस में दिया अपना योगदान
हाईलाइट
  • देश की रक्षा के लिए जीवन को किया समर्पित
  • विश्वभर में मनाया जा रहा महिला दिवस
  • वो महिलाएं जिन्होंने डिफेंस में दिया योगदान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत एक पुरुष प्रधान देश है। जहां पुरुषों की इजाजत के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता। इन अफवाहों को उन महिलाओं ने झूठा साबित किया है, जिन्होंने देश की आन-बान और शान के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। ये वे महिलाएं हैं, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण की बात ना करते हुए खुद को सशक्त बनाया है। bhaskarhindi.com आज महिला दिवस के अवसर पर उन जांबाज महिलाओं को सलाम करता है जिन्होंने डिफेंस में जाकर देश की रक्षा का प्रण लिया...

घर से लेकर बाहर तक विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं अपने साहस का लोहा मनवा रही हैं। रिपोर्ट की मानें तो 31 दिसम्बर 2017 तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी के मामले में CISF शीर्ष पर है। भारतीय सेना में महिलाओं की भागीदारी CISF में 5.82%, CRPF में 2.55%, SSB में 2.36%, ITBP में 2.30%, BSF में 2.09% औऱ असम राइफल्स में 1.23% है। पिछले 30 सालों में, भारत में महिलाओं ने जांबाज़ी का लंबा सफर तय किया है। ये बदलाव कुछ प्रेरक महिलाओं के दिए गए योगदान का ही परिणाम है कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहीं हैं। 

वो महिलाएं जिन्होंने बढ़ाया देश का नाम

इन महिलाओं के अलावा भी कई नाम ऐसे हैं जिन्होंने देश को गौरवांवित किया है। इन महिलाओं ने सभी दहलीजों को पार करते हुए एक मिसाल पेश की है। इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन महिलाओं को याद करते हुए bhaskarhindi.com उनके परिश्रम और लगन को सलाम करता है। 

Created On :   7 March 2020 1:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story