India Pakistan Ceasefire: कब सुधरेगा पड़ोसी मुल्क? सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान की गीदड़भभकी, विदेश मंत्री बोले- खतरे में आ जाएगा सीजफायर

- सीजफायर के बाद पाक की गीदड़भभकी
- कहा- सिंधु जल संधि विवाद सुलाझाओ
- भारत की जवाबी कार्रवाई में पाक को भारी नुकसान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को सीजफायर पर सहमति बन गई थी। लेकिन पड़ोसी मुल्क इसके बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने फिर से गीदड़भभकी दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर सिंधु जल संधि को लेकर विवाद नहीं सुलझता तो सीजफायर ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाला। आपको बता दें कि, भारत ने 22 अप्रैल का बदला लेने के लिए 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। जिसके बाद पड़ोसी मुल्क ने भारत की सीमा के अंदर ड्रोन्स और मिसाइल्स दागे। लेकिन भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया।
पाक की गीदड़भभकी
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने मीडिया से बात करते हुए भारत को गीदड़भभकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर सिंधु जल संधि मामले को जल्दी नहीं सुलझाया जाता तो सीजफायर पर खतर मंडरा सकता है। अगर यह विवाद समाप्त नहीं होता तो इसे एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा।
भारत से पंगा लेना पाक पर पड़ा भारी
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई में दुश्मन देश को भारी नुकसान हुआ है। यह बात खुद पाक ने मानी है। पड़ोसी मुल्क ने कहा कि उनके 11 जवानों की मौत और 70 से भी ज्यादा जख्मी हुए हैं।
भारत-पाकिस्तान सीजफायर
भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को सीजफायर पर सहमि बन गई थी। इस बात की जानकारी सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौर इस बारे में बात की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ से सीजफायर के बारे में बात की। आपको बता दें कि, भारत ने यह साफ कर दिया है कि अगर अब कोई भी आतंकी हमला होता है तो इसे एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा।
Created On :   13 May 2025 4:41 PM IST