जेनेवा व्यापार वार्ता: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा चीन के साथ अमेरिका के संबंध अब बेहतर

- हम चीन को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते: ट्रंप
- ट्रंप ने जेनेवा व्यापार वार्ता को मैत्रीपूर्ण बताया
- अमेरिका ने पूर्व में 90 दिनों के लिए टैरिफ को टालने का लिया था फैसला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन और अमेरिका के बीच संबंध बेहतर हो गए है, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेनेवा व्यापार वार्ता के बाद ये बात कही। आपको बता दें दोनों देशों ने आपसी सहमति से 90 दिनों के लिए एक-दूसरे पर लगाए गए टैरिफ को हटाने का फैसला किया है। ट्रंप ने जेनेवा व्यापार वार्ता को मैत्रीपूर्ण कहा। उन्होंने चीन के अमेरिकी संबंधों के बारे में कहा अब दोनों देशों के बीच संबंध बहुत अच्छे हो गए हैं। यहीं नहीं इस दौरान ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इसी सप्ताह फोन पर बातचीत करने के संकेत भी दिए है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा जेनेवा व्यापार वार्ता दोस्ताना वाली रही। ट्रंप ने आगे हम चीन को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते हैं। चीन को पहले ही बहुत नुकसान हुआ है। वहां की फैक्ट्रियां बंद हो रही थीं और हालात खराब थे। चीन हमारे साथ मिलकर काम करने के लिए बहुत खुश है। हम भी अच्छे रिश्ते चाहते हैं। उन्होंने जल्द ही शी जिनपिंग से बात करने को कहा।
चीन-अमेरिका 90 दिनों तक एक-दूसरे पर नए टैरिफ नहीं लगाएंगे। दोनों देश पहले से घोषित पारस्परिक शुल्क और जवाबी शुल्क वापस ले लेंगे। इस बीच, चीन अमेरिकी वस्तुओं पर 10 फीसदी और अमेरिका चीनी वस्तुओं पर करीब 30 फीसदी शुल्क वसूलेगा। दोनों देशों ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि उनका व्यापारिक संबंध न सिर्फ उनके लिए, बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए भी बहुत जरूरी है। इसलिए दोनों देश आर्थिक और व्यापारिक संबंधों के बारे में चर्चा जारी रखने के लिए एक सिस्टम स्थापित करेंगे।
आर्थिक और व्यापारिक संबंधों के बारे में चर्चा के लिए चीन की ओर से उप-प्रधानमंत्री हे लाइपेंग और अमेरिका की ओर से ट्रेजरी मंत्री स्कॉट बेसेंट और व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर शामिल होंगे। ये बातचीत चीन और अमेरिका में बारी-बारी से आयोजित की जा सकती है या फिर दोनों की सहमति से किसी तीसरे देश में भी की जा सकती है।
Created On :   13 May 2025 7:58 AM IST