कोलंबिया: राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे पर चलाई गोलियां, हालत नाजुक

- 15 साल के आरोपी को मौके से किया गिरफ्तार
- शहर के पूरे हॉस्पिटल किए अलर्ट
- कोलंबिया से दिल दहला देने वाली खबर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोलंबिया के सेंट्रो डेमोक्रेटिको कंजर्वेटिव पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे पर चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग हुई, जिसमें तीन गोलियां उनको लगीष बताया जा रहा है कि एक गोली उनके सिर पर लगी। राष्ट्रपति उम्मीदवार को गंभीर घायल अवस्था में आनन फानन में ही उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया ,आरोपी नाबालिग बताया जा रहा हैं। आपको बता दें उरीबे की मां डायना टर्बे एक मशहूर पत्रकारी रही थी, जिसकी हत्या कर दी गई और वह पूर्व राष्ट्रपति के पोते भी है।
साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में 2026 में राष्ट्रपति के चुनाव होने वाले हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार बीते शनिवार को उरीबे राजधानी बोगोटा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन पर हमला हुआ। इस हमले में उनको तीन गोलियां लगी है। जिसमें से एक गोली उनके सिर पर लगी है।
शहर के पूरे हॉस्पिटल किए अलर्ट
सेंट्रो डेमोक्रेटिको कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य मेयर कार्लोस गलान ने कहा कि उरीबे गोबोटा के फोंतिबोन इलाके में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। हमलवार ने उनकी पीठ की तरफ से गोली चलाई है। जिसमें एक गोली पीठ पर, दूसरी सिर पर और तीसरी गोली कहां पर लगी है अभी साफ नही हुआ। उरीबे की हालत काफी नाजुक है और शहर के पूरे हॉस्पिटल को अलर्ट कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि हमला करने वाले आरोपी की उम्र 15 साल है, जिसको मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
उरीबे का पारिवारिक माहौल
आपको बता दें मिगुएल का नाता बचपन से राजनीति से रहा है। वह पूर्व राष्ट्रपति जूलियो सीजर टर्बे के पोते है, जो 1978 से 1982 तक कोलंबिया के 25वें राष्ट्रपति के पद पर रहे थे। जूलियो लिबरल पार्टी के प्रमुख नेता भी थे। उरीबे की मां डायना टर्बे कोलंबिया की मशहूर पत्रकार थी। उन्हें 1991 में ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार के मेडेलिन कार्टेल ने बोगोटा से अगवा कर लिया था। डायना उस दौर की सबसे बड़ी पत्रकार रही थी, जो ड्रग तस्करी और संगठित अपराधों के बारे में हमेशा लिखती रहती थी। पुलिस के द्वारा उनको बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया गया, लेकिन इस दौरान डायना की मौत हो गई।
Created On :   8 Jun 2025 3:10 PM IST