Russia Ukraine Tension: 'हम युद्ध समाप्त करना चाहते हैं और तनाव...' यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रूस को दिया दो टूक जवाब

हम युद्ध समाप्त करना चाहते हैं और तनाव... यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रूस को दिया दो टूक जवाब
रूस और यूक्रेन के बीच जंग पिछले 4 सालों से चल रही है। कई देशों के बीच सीजफायर का दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस युद्ध को रुकवाने में अभी तक नाकाम रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जंग पिछले 4 सालों से चल रही है। कई देशों के बीच सीजफायर का दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस युद्ध को रुकवाने में अभी तक नाकाम रहे हैं। इसी बीच ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन से फोन पर बात की है। उन्होंने कहा हमने पुतिन से बात करके कुछ दिनों के लिए सीजफायर लागू करवा दिया है। इसी बीच पुतिन ने जेलेंस्की से बातचीत करने के लिए रूस आने का निमंत्रण दिया है। इस पर जेलेंस्की की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने पुतिन को चैलेन्ज करते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे यूक्रेन आ कर दिखाएं।

नहीं किया जाएगा पलटवार

जेलेंस्की ने कहा कि अगर पुतिन हमारे ऊर्जा केंद्रों पर कोई हमला नहीं करेंगे, तो हम भी उन पर पलटवार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "हम युद्ध समाप्त करना चाहते हैं और तनाव कम करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर रूस हमारी ऊर्जा संरचनाओं पर हमला नहीं करता है तो हम भी उसकी उर्जा संरचनाओं पर हमला नहीं करेंगे।"

मॉस्को में नहीं होगी बातचीत

रूस ने बातचीत के लिए जेलेंस्की को मॉस्कों बुलाया है। इस पर यूक्रेन ने कहा कि हमारा कोई भी नेता मॉस्कों में जाकर पुतिन से बातचीत नहीं कर सकता है। जेलेंस्की ने कहा कि हम, पुतिन और ट्रंप शांति वार्ता के लिए मिलने को तैयार है। लेकिन हम रूस को छोड़कर किसी अन्य देश में वार्ता करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, मैं पुतिन को यूक्रेन आने का न्योता दे रहा हूं, अगर वह आ सकते हैं तो आ जाएं। यह बात मैं सभी लोगों के सामने कह रहा हूं।

ट्रंप ने भीषण ठंड को देखते हुए 1 सप्ताह के लिए सीजफायर का ऐलान कर दिया है। इसी बीच दोनों नेता (रूस-यूक्रेन) में बयानबाजी शुरू हो गई है। युद्धविराम को लेकर यूक्रेन ने कहा कि हमें इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। आगे उन्होंने कि हम हमले रोकने के लिए अमेरिका पर भरोसा कर रहे हैं।

Created On :  

Tags

Next Story