Russia Ukraine War: 'आग से खेल रहे हैं पुतिन...', रूस के यूक्रेन पर मिसाइल हमला करने से नाराज हुए डोनाल्ड ट्रंप

आग से खेल रहे हैं पुतिन..., रूस के यूक्रेन पर मिसाइल हमला करने से नाराज हुए डोनाल्ड ट्रंप
  • रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध
  • रूस ने यूक्रेन पर किया मिसाइल हमला
  • डोनाल्ड ट्रंप ने की रूसी हमले की निंदा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से युद्ध जारी है। हालांकि, इसके बावजूद दोनों देशों के बीच जंग खत्म होने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की निंदा की है।

ट्रंप ने की पुतिन की आलोचना

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा, "व्लादिमीर पुतिन को ये अहसास नहीं है कि अगर मैं नहीं होता तो रूस में बहुत बुरी चीजें पहले ही हो चुकी होतीं और मेरा मतलब है कि बहुत बुरी चीजें। वो आग से खेल रहे हैं।"

दरअसल, ड्रोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब रूस ने यूक्रेन पर सबसे बड़ा मिसाइल अटैक किया था। बता दें, साल 2022 में रूस यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रूस की तरफ से ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। रूसी की तरफ से बीते रोज दावा किया गया था कि यूक्रेन द्वारा किए गए हवाई हमलों के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हेलीकॉप्टर आ गया था। पुतिन की सुरक्षा में तैनात यूनिट ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की।

रूसी राष्ट्रपति पर लगाया आरोप

कुछ दिनों पहले डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को लेकर निराशा जाहिर करते हुए कहा था कि वो बेवजह लोगों को मार रहे हैं और मैं सिर्फ सैनिकों की बात नहीं कर रहा हूं। बिना किसी कारण के यूक्रेन के शहरों में मिसाइलें और ड्रोन दागे जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा था कि मैंने हमेशा कहा है कि वो यूक्रेन का सिर्फ एक टुकड़ा नहीं बल्कि पूरा यूक्रेन चाहते हैं और शायद ये सही साबित हो रहा है।

Created On :   27 May 2025 7:54 PM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story