पाकिस्तान को बड़ा झटका: सेंधा साल्ट के ऑर्डर रद्द,भारत सरकार आयात पर लगा चुकी है रोक

सेंधा साल्ट के ऑर्डर रद्द,भारत सरकार आयात पर लगा चुकी है रोक
  • पाकिस्तान से आयात बंद होने से सूती कपड़ों की कीमतों पर भी असर
  • सेंधा नमक के ऑर्डर निरस्त , नए ऑर्डर लेना बंद
  • यातायात का खर्च बढ़ने से कीमतों पर असर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कश्मीर में पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाई रोक का असर सामान और उनकी कीमतों पर पड़ने लगा है। सबसे ज्यादा असर सेंधा नमक और मेवे पर पड़ने की उम्मीद है। इसे देखते हुए भारतीय व्यापारियों ने सेंधा नमक के ऑर्डर कैंसिल कर दिए हैं। नए ऑर्डर लेना भी बंद कर दिया है। सेंधा नमक की हर महीने 250 से 300 टन की खपत भारत में होती है। पाकिस्तान से आयात बंद होने से थोक विक्रेताओं ने फिलहाल सेंधा नमक के बड़े ऑर्डर रद्द कर दिए हैं। नए ऑर्डर नहीं लिए जा रहे हैं।

देशहित में भारत का पूरा व्यापारी वर्ग केंद्र सरकार के निर्णय के साथ मजबूती से खड़ा है। समाचारों के मुताबिक पाक से आयात प्रतिबंध होने का असर सूती कपड़ों की कीमतों पर पड़ने वाला है। भारत में कुछ समय से सूती कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ी है। इससे शर्ट, धोती, अंडरगारमेंट, महिलाओं के परिधान बनाए जा रहे हैं। मौजूूदा समय में भारत के बांग्लादेश से भी रिश्ते बेहतर नहीं हैं। ऐसे में सूती कपड़ों की कीमतों में और इजाफा हो सकता है। आयात बंद होने से पाकिस्तान को भारी नुकसान होगा।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मंत्री अशोक लालवानी ने बताया कि पाकिस्तान से सेंधा (लाहौरी) नमक, छुहारे, काली किशमिश और सब्जा के बीज (पाचन सिस्टम ठीक करने, वजन घटाने में हेल्पफुल है) पाकिस्तान से आते है। अंजीर, मुनक्का अफगानिस्तान से पाकिस्तान से होते हुए भारत पहुंचते हैं। आपको बता दें 550-600 टन छुहारे, 15 टन में पिस्ता-काली किशमिश और सब्जा के सीड का व्यापार होता है।

Created On :   5 May 2025 6:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story