तालिबान का बड़ा फैसला: अपने फैसले से पलटा तालिबान, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने, अब उठाने जा रहा है ये कदम!

अपने फैसले से पलटा तालिबान, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने, अब उठाने जा रहा है ये कदम!
  • अफगानिस्तान ने मारी पलटी
  • दोबारा खोलेगा बंद पड़े दूतावास
  • भारत का किया आभार व्यक्त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तालिबान भारत में अपने बंद पड़े दूतावास दोबारा खोलेगा। हाल ही में तालिबान की तरफ से इसकी घोषणा की गई है। हाल ही में अफगानिस्तान के विदेश उप मंत्री शेर मोहम्मद अब्बास ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करना चाहता है। इसी क्रम में हमने मुंबई और हैदराबाद में अपने दूतावास खोलने का फैसला किया है। बता दें कि चरमपंथी इस्लामिक संगठन तालिबान ने जब से अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा किया है, तब से ही वहां रहने वाले आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। तालिबान ने वहां के लोगों खासकर महिलाओं पर तरह-तरह के अमानवीय प्रतिबंध लगाए हैं। उसकी इसी उग्रवादी सोच के चलते भारत समेत दुनिया के कई देशों ने तालिबान को एक देश के रूप में मान्यता नहीं दी है।

तालिबान ने मारी पलटी

भारत द्वारा तालिबान को एक देश के रूप में मान्यता न देने पर वहां की सरकार ने भारत में अपने दूतावास बंद कर दिए थे। तालिबान का कहना था कि भारत से उन्हें वो सपोर्ट नहीं मिला जिसकी उन्हें आशा थी। अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से बीते 30 सितंबर को घोषणा की गई थी कि 1 अक्टूबर से वे भारत में अपना कामकाज बंद कर रहे हैं। लेकिन अब तालिबान ने पलटी मारते हुए अपना फैसला बदला दिया है।

दरअसल, तालिबान ने भारत में बंद पड़े अपने दूतावास दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। हाल ही में अफगानिस्तान के विदेश उप मंत्री ने इसकी पुष्टि की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान के विदेश उप मंत्री शेर मोहम्मद अब्बास ने कहा कि हम भारत के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करना चाहते हैं, जिसके चलते हमने मुंबई और हैदराबाद में अपने बंद पड़े दूतावासों को दोबारा खोलने का फैसला किया है।

तालिबान शासित अफगानिस्तान के विदेश मामलों के मंत्री शेर मोहम्मद अब्बास स्टानिकजई ने अपने बयान में कहा, "अफगानिस्तान भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए समर्पित है। भारत में एक अफगान दूतावास खोलने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। दूतावास का प्रबंधन प्रतिष्ठित अफगान राजनयिकों द्वारा किया जाएगा जो अफगानिस्तान और भारत के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेंगे। और भारत में रह रहे अफगान लोगों को उचित सुविधाएं देंगे।"

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स ने स्टानिकजई के हवाले से बताया कि मुंबई और हैदराबाद में अफगान वाणिज्य दूतावास दोबारा खोल दिए हैं। वहीं नई दिल्ली में पिछले सप्ताह बंद हुआ दूतावास भी अगले कुछ दिनों में फिर से खोला जाएगा।

भारत का किया आभार व्यक्त

अफगान दूतावास ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी कहा कि अफगानिस्तान अपने सैद्धांतिक रुख पर टिका है और भारतीय लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता है। दूतावास ने भारत सरकार से भारत में पढ़ाई कर रहे अफगानी छात्रों, इलाज कराने के लिए आए मरीजों और व्यापारियों की सहायता के लिए वीजा की अवधि बढ़ाने का आग्रह भी किया है।

Created On :   30 Nov 2023 8:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story