भारतीय परंपरा: सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा से गूंजा अमेरिकी व्हाइट हाउस, परोसे गए इंडियन फूड

सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा से गूंजा अमेरिकी व्हाइट हाउस, परोसे गए इंडियन फूड
  • बाइडेन और हैरिस ने कार्यक्रम में पहुंचे
  • समोसा और गोलगप्पे परोसे गए
  • सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा से गूंज उठा व्हाइट हाउस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय खान पान से लेकर भारतीय संगीत की धुन सुनाई दी। एक समय में पूरा व्हाइट हाउस तक भारतीय व्यंजनों से संजा रहा और भारतीय गीत गीतों से भी सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा से गूंज उठा था।

भारतीय मूल के अमेरिकीय नेता अजय जैन भुटोरिया ने कहा यह व्हाइट हाउस मे एक अच्छा उत्सव था, जैसे ही में व्हाइट हाउस में पहुंचा संगीतकारों ने सारे जहां से अच्छा गीत बजाकर हमारा स्वागत किया और रिसेप्शन में कई प्रकार के भारतीय स्ट्रीट फूड़ शामिल थे। भुटोरिया ने आगे कहा की यह कार्यक्रम भारत अमेरिका के बीच मजबूत सबंधों को दर्शाता है।

मेहमानों को परोसे गए गोलगप्पे और समोसे

रिसेप्शन में भारतीय स्ट्रीट फूड भी शामिल थे, जिसमें गोलगप्पा (पानी पुरी), समोसे और भारतीय मिठाइयां शामिल थीं। भुटोरिया ने पीटीआई को बताया, “पिछले साल जब मैं यहां था, वहां गोलगप्पे थे। इस साल भी, मैं उन्हें ढूंढ रहा था और तभी अचानक, एक सर्वर गोलगप्पा लेकर आया। यह अद्भुत था। स्वाद मटमैला और थोड़ा तीखा जरूर था लेकिन बढ़िया था।

आपको बता दें व्हाइट हाउस में एशिय़ाई अमेरिकियों मूल हवाईयन और प्रशांत आईलैंड़ के लिए राष्ट्रपति के सलाहकार आयोग की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। व्हाइट हाउस की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस भी मौजूद रही। बाइडेन और हैरिस ने आयोजित कार्यक्रम में पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों का जोरदार स्वागत और अभिवादन किया। कार्यक्रम मे भारतीय मूल के अमेरिकियों को भी आमंत्रित किया गया था।

कार्यक्रम में विराजे मेहमानों के लिए भारतीय व्यंजन में समोसा और गोलगप्पे परोसे गए। साथ ही व्हाइट हाऊस के मरीन बैंड़ ने एशियन अमरिकियों के लिए भारतीय देश भक्ती गीत बजाया। एक साल में ये दूसरा मौका है जब व्हाइट हाउस में भारतीय संगीत बजाया गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकीय राजकीय दौरे के दौरान यह गीत बजाया गया था।

Created On :   14 May 2024 1:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story