Pahalgam Attack: पहलगाम हमले पर UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की प्रतिक्रिया, भारत और पाकिस्तान के सरकार से संयम बरतने को कहा

पहलगाम हमले पर UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की प्रतिक्रिया, भारत और पाकिस्तान के सरकार से संयम बरतने को कहा
  • पहलगाम हमले पर UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की प्रतिक्रिया
  • भारत और पाकिस्तान के सरकार से संयम बरतने को कहा
  • UN महासचिव ने दोनों देश को संयम बरतने को कहा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका, इजरायल सहित कई देशों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की आलोचना की है। पहलगाम में हुए हमले के बाद से ही भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पूरे मामले को लेकर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा- भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पिछले कई सालों में इस बार सबसे ज्यादा बढ़ गया है। मुझे यह देखकर दुख होता है कि रिश्ते उबाल की स्थिति में पहुंच गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा- मैं 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले के बाद लोगों की भावनाओं को समझता हूं। मैं एक बार फिर उस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि नागरिकों को निशाना बनाना गलत है।

दोनों देश के लोग संयम बरते- UN महासचिव

एंटोनियो गुटेरेस ने आगे कहा- मैं भारत और पाकिस्तान की सरकारों से अधिकतम संयम बरतने और ऐसी कार्रवाइयों से बचने का आग्रह करता हूं जो स्थिति को और गंभीर कर सकती हैं। क्षेत्र और दुनिया इन दोनों देशों के बीच टकराव बर्दाश्त नहीं कर सकती, जिसके लाखों लोगों के लिए दुखद परिणाम हो सकते हैं। मैं दोनों पक्षों से संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों का सम्मान करते हुए अपने मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने के लिए बातचीत और कूटनीति में शामिल होने का आह्वान करता हूं।

एंटोनियो गुटेरेस ने आगे कहा- संयुक्त राष्ट्र किसी भी ऐसी पहल का समर्थन करने के लिए तैयार है। जो तनाव कम करने, कूटनीति और शांति के लिए नए सिरे से प्रतिबद्धता को बढ़ावा दे। UN के महासचिव ने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने का आह्वान किया।

एंटोनियो गुटेरेस ने कहा- पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। नागरिकों पर हमला बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जिन लोगों ने भी ये आतंकी हमला किया है, उनको कानून के दायरे में लाकर कठोर सजा देनी चाहिए।

Created On :   5 May 2025 11:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story